ट्रेन की बोगी में था कोरोना संक्रमित यात्री, साथ सफर करने वाली युवती को एमपी से ढूंढ निकाला

भिंड। कोरोना वायरस का खौफ दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले लोगों को ढूंढ़-ढूंढकर अस्पताल लाया जा रहा है। दरअसल, हुआ यूं कि दिल्ली ग्वालियर के लिए रवाना हुई ट्रेन की एक बागी में कई लोग सफर कर रहे थे। उन्हीं में से एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित था। वह आगरा के रेलवे स्टेशन पर उतर गया।

Corona Suspected passenger found in Delhi gwalior Train

जब आगरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई तो कोरोनो वायरस से संक्रमित यात्री के बारे में पता चला। इस पर हड़कंप मच गया और उक्त बागी के सभी यात्रियों की खोजबीन शुरू हो गई। अन्य यात्रियों का तो पता लगा, मगर मध्य प्रदेश के भिंड जिले मेहगांव कस्बे की 22 वर्षीय युवती की जानकारी लगी कि वह भी दिल्ली ग्वालियर की उसी बोगी में सफर कर रही थी, जिसमें वो कोरोना वारयस से संक्रमित सवार था। इस पर उस युवती को जिला अस्पताल की रेपिड रिस्पॉन्स टीम ने खोजकर निगरानी में ले लिया है।

रेपिड रिस्पोंस टीम प्रभारी डॉ. देवेश शर्मा के अनुसार रविवार को दिल्ली से ग्वालियर के लिए मेहगांव निवासी युवती सवार हुई थी। जिस बोगी में वह बैठी उसी में आगरा के लिए एक व्यक्ति सवार हुआ जो कोराना वायरस संदिग्ध संक्रमित था। कोरोना वायरस संक्रमित संदिग्ध आगरा में उतरने के बाद जब उसके संदिग्ध होने की पुष्टि हुई तो उक्त बोगी में सवार अन्य 72 मुसाफिरों की तलाश कर उन्हें निगरानी में लिए जाने के निर्देश शासन स्तर पर दिए गए। रविवार की शाम रेपिड रिस्पोंस दल ने जानकारी मिलते ही मेहगांव की युवती को तलाश कर एहतियात के तौर पर उसे 14 दिन की निगरानी में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+