पंचायत चुनाव: दो मंत्र‍ियों के पर‍िजनों में समझौता, भूपेंद्र के भतीजे ने गोव‍िंद के भाई को द‍िया समर्थन

सागर, 9 जून। पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश के दो मंत्रियों के पर‍िजन चुनाव मैदान में एक ही सीट से आमने-सामने आ गए थे। आपस में टकराव या गत‍िरोध की स्‍थ‍ित‍ि न बने, इसके ल‍िए अप्रत्‍यक्ष रुप से मंत्रियों ने प्रयास क‍िए तो मामला सुलझ गया। मंत्री भूपेंद्र सिंह के भतीजे अशोक स‍िंह व दूसरे प्रत्‍याशी राजकुमार धनोरा ने मंत्री गोव‍िंद सिंह के भाई हीरास‍िंह को समर्थन दे द‍िया है। अब यहां से केवल हीरासिंह चुनाव लडेगें। राजनीतिक गल‍ियारों में चर्चा है कि इन दोनों मंत्र‍ियों के हाथ म‍िलाने के बाद अब नगरीय न‍िकाय चुनाव के दौरान महापौर और अध्‍यक्ष सह‍ित पार्षदों के ट‍िकट को लेकर शहर में नए समीकरण बन सकते हैं।

दो मंत्र‍ियों के पर‍िजनों की आपस में सहमत‍ि

जिला पंचायत सदस्य के चुनावों में मंत्रियों और दिग्गज नेताओ के परिजन चुनाव मैदान में है। बढ़ते संघर्ष को देखते हुए मनाने का दौर चल रहा है। शिवराज सरकार के दो मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के परिजनों में सहमति बन गयी है। जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नम्बर 4 से राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह के बड़े भाई हीरासिंह राजपूत, नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के भतीजे अशोक सिंह बामोरा तथा भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार धनोरा ने नामांकन भरा गया था। इस मामले में बुधवार शाम को भाजपा नेता अशोक सिंह बामोरा तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार धनोरा ने अपना समर्थन हीरा सिंह राजपूत को दिया है। शाम को सभी एक जगह म‍िले और आपस में चर्चा कर केवल एक को चुनाव लडाने पर सहमत‍ि बन गई।

न‍िकाय चुनाव में नए समीकरण देखने म‍िलेंगे
हालांकि अंदरखाने से कुछ और खबरें भी आ रही हैं ज‍िससे आगामी द‍िनों में कुछ नए समीकरण
बनते-ब‍िगडते नजर आएंगे। दूसरी और पंचायत चुनावों व नगरीय न‍िकाय चुनावों में मंत्री भूपेंद्र स‍िंह व गोव‍िंद स‍िंह के बीच आपसी तालमेल होने की खबरों के बाद इलाके में लोक न‍िर्माण्‍ मंत्री गोपाल भार्गव के खेमे में हलचल बढ गई है। महापौर प्रत्‍याशी व न‍िगमाध्‍यक्ष और नगर पाल‍िकाओं व पर‍िषद अध्‍यक्ष को लेकर तीनों गुटों के नेता सक्र‍िय हैं।

अरविंद सिंह को मिला महेंद्र यादव का समर्थन
दूसरी ओर राहतगढ़ जनपद के वार्ड क्रमांक 5 से राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के भतीजे अरविंद सिंह राजपूत (टिंकू राजा ) ने अपना नामांकन भरा था, उसी वार्ड से महेंद्र यादव ने भी दावेदारी की थी बुधवार को महेंद्र यादव ने अरविंद सिंह राजपूत को अपना समर्थन देते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि राहतगढ़ जनपद के वार्ड क्र. 17 जेरई से राजस्व एवं परिवहन मंत्री की बहू साधना (नीतू) अरविंद सिंह राजपूत पहले ही र्निविरोध जनपद सदस्य चुनी जा चुकी है|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+