MP: कांग्रेस ने भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को रद्द करने के लिए राज्य चुनाव आयोग को लिखा पत्र
भोपाल, 30 जुलाई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को रद्द करने की मांग की है। साथ ही कांग्रेस कमेटी ने पत्र के जरिए पुलिस और प्रशासन पर भाजपा की मदद करने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा कहा गया है कि पुलिस व प्रशासन ने पूर्ण पक्षपात करते हुए लोकतांत्रिक परम्पराओं से होने वाले चुनाव की हत्या करते हुए अनुचित, अवैध एवं नियम विरूद्ध रूप में चुनाव कराए गए हैं।

कांग्रेस कमेटी की तरफ से राज्य निर्वाचन आयोग को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मतदान केंद्र पर पुलिस के द्वारा स्कॉटिंग करते हुए दो मंत्रियों भूपेन्द्र सिंह और विश्वास सारंग व विधायक रामेश्वर शर्मा सहित जिला पंचायत सदस्यों को शासकीय वाहन में मतदान केंद्र पर लाया गया था। जिला पंचायत सदस्यों के स्थान पर मतदान करने के लिए टेंडरिंग वोट का उपयोग किया गया है, जबकि नियम प्रक्रिया में कहीं भी टेंडरिंग एवं प्राक्सी वोट का प्रावधान नहीं है।
टेंडरिंग वोट प्रावधान सिर्फ मतदाता के अस्वस्थ्य होने की स्थिति में ही होता है। या फिर मतदाता निरक्षर हो। ऐसी स्थिति में मतदाता को वोट डलवाने वही जा सकता है, जो उसके ब्लड रिलेशन का हो। कांग्रेस कमेटी की तरफ से भोपाल पीठासीन अधिकारी पर भी खुल्लम खुल्ला नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में त्रिसस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में भाजपा पार्टी बनकर उभरी है। जिला पंचायत के कुल 52 सीटों पर भाजपा ने 41 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 10 में ही जीत मिली है। वहीं, एक सीट पर चुनाव नहीं हुए हैं, इस पर कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। इसके अलावा कुल जनपत पंचायतों की 313 सीटों में से भाजपा ने 277 पद जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को 65 और अन्य को 21 सीटें मिली हैं।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश टाइगर स्टेट के साथ कहलाएगा लेपर्ड स्टेट, सीएम शिवराज सिंह चौहान का प्रयास हुआ सफल












Click it and Unblock the Notifications