कांग्रेस ने ऐसे बर्बाद कर दिया इस एक्टर का राजनीतिक करियर! पहले ही चुनाव में CM शिवराज के खिलाफ लड़ाया
Budhni Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव-2023 के नतीजे साफ हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एमपी में प्रचंड बहुमत मिली है। कांग्रेस का राज्य में 50 सीटों से भी कम पर सिमट गई है। ऐसे में कांग्रेस के कई नेता, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे थे, वो हार गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चाओं में अभिनेता विक्रम मास्ताल (Vikram Mastal Actor) हैं।
टीवी शो 'रामायण' में हनुमान का करिदार निभा चुके अभिनेता विक्रम मास्ताल पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। कांग्रेस ने उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ बुधनी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। पहली बार चुनावी मैदान में दिग्गज नेता के खिलाफ विक्रम मास्ताल को उतराकर कांग्रेस ने कहीं-न-कहीं उनके राजनीतिक करियर पर दांव लगाया है।

चुनाव आयोग के मुताबिक बुधनी विधानसभा सीट पर विक्रम मास्ताल शिवराज सिंह चौहान से एक लाख के भारी मतों के अंतर से हारे हैं। शिवराज सिंह चौहान को कुल 164951 वोट मिले हैं। विक्रम मास्ताल, शिवराज सिंह चौहान से 104974 वोटों से हारे हैं। विक्रम मास्ताल को कुल 59977 वोट मिले हैं।
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ विक्रम मास्ताल को टिकट दिया ही इसलिए गया था कि वो चुनाव हारे। हालांकि अपनी हार पर विक्रम मास्ताल ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विक्रम मास्ताल के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी प्रचार किया था।
Vikram Mastal Bio: कौन हैं विक्रम मास्ताल?
- -विक्रम मास्ताल मध्य प्रदेश के बुधनी के मूल निवासी हैं। विक्रम मास्ताल एक प्रोफेशनल एक्टर हैं। विक्रम मास्ताल 2008 में आई 'रामायण' में भगवान हनुमान का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे।
- - विक्रम मास्ताल ने कई टीवी शो और वेब सीरीज किए हैं। उन्होंने 'रामायण' के अलावा टीवी सीरियल रजिय सुल्तान, 21 सरफरोश और वेब सिरीज आश्रम 3,अस्सी नब्बे पूरे सौ में भी भूमिका निभाई है।
- -विक्रम मास्ताल चार महीने पहले कांग्रेस में शामिल हुए हैं। तब से वो बुधनी विधानसभा में एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications