आधी रात को ट्रेन में बिगड़ी महिला की तबियत, ये कांग्रेस सांसद बना फरिश्ता

ग्वालियर। गुरूवार को शताब्दी ट्रेन में एक महिला की अचनाक तबियत खराब हो गई। ऐसे में गुना से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया महिला के इलाज के लिए सीधे रेल मंत्री पियूष गोयल को फोन कर मदद मांगी। जिससे महिला की जान बच सकी। सिंधिया ने रेल मंत्री से फोन पर बात करने के साथ ही एंबुलेंस का इंतजाम कर उसे समय रहते हुए इलाज उपलब्ध कराया।

jyotiraditya scindia

दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार रात को शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरन जिस कोच में वे यात्रा कर रहे थे उसी में एक महिला की अचनाक तबियत खराब हो गई। शताब्दी ट्रेन में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं होने की वजह से महिला की हालत बहुत खराब हो गई। सांसद सिंधिया ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल और डीआरएम पर महिला यात्री की तबियत बिगड़ने की सूचना दी और मदद मांगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रात दो बजे डाक्टरों का इंतजाम किया।

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने आनन-फानन में एक एंबुलेंस का इंतजाम किया। इस बीच सिंधिया ने एक अस्पताल नजदीक के एक अस्पताल के बारे में जानकारी जुटाकर डॉक्टरों से संपर्क किया। ऐंबुलेस के आज जाने के बाद सिंधिया महिला के साथ अस्पताल गए और उसके भर्ती करवाया। महिला का नाम वंदना बताया जा रहा है वह आगरा की रहने वाली है। इस घटना पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रेल मंत्री का आभार जताते हुए फेसबुक पर लिखा, मैं केवल अपना कर्तव्य निभा रहा था। मेरी जगह कोई और होता, तो यही करता। रेलमंत्री पीयूष गोयल जी का भी धन्यवाद, जिन्होंने रात के 2 बजे मेरे निवेदन पर चिकित्सकों की व्यवस्था की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+