कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, वेश्या को बताया मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह से बेहतर

भोपाल। चुनाव नजदीक आते ही मध्य प्रदेश में नेताओं की जुबान फिसलने लगी है। एक दूसरे पर जुबानी हमले के चक्कर में नेताओं के बिगड़े बोल मर्यादाओं को भी पार करने लगे हैं। कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी एक बार फिर अपने बिगड़े बोल के चलते चर्चा में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि वेश्या भी उनसे बहतर है।

congress mla sunder lal tiwari statements on cm shivraj singh

दरअसल, मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक सुंदर लाल तिवारी कहा कि वेश्या शिवराज सिंह चौहान से भी बेहतर है। अपनी बात को साबित करने के लिए शब्दकोष खोलकर प्रमाण भी दिया। वे वेश्या शब्द का अर्थ भी बताने लगे। बता दें कि रीवा जिले के गुढ़ से कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। पिछले दिनों विधायक ने मुख्यमंत्री की तुलना वेश्या से की थी।

अब उन्होंने कहा है कि वेश्या शिवराज से बेहतर है और अपने बयान को सही बताते हुए उन्होंने डिक्शनरी खोलकर वेश्या का मतलब भी मीडिया को बताने लगे। उन्होंने कहा वेश्या का अर्थ गलत तरीके से देखा जा रहा है, सीएम कोई नारी है क्या। सुंदरलाल तिवारी ने डिक्शनरी दिखाते हुए कहा इसमें प्रॉस्टिट्यूट यानी वेश्या का अर्थ 'अपने काम को निंदित काम में लगाना है। विधायक इस बदजुबानी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं, भाजपा ने जहां इसकी आलोचना की है, वहीं राजनीति के विशेषज्ञ और बुद्धिजीवी लोग भी इसकी निंदा कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+