Sheopur news: नचनियों के साथ मंच पर थिरके श्योपुर विधायक बाबू जंडेल

श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने मेले में किया डांस, राजस्थान से आईं नचनियों के साथ झूमे कांग्रेस विधायक, विधायक के डांस का वीडियो हुआ वायरल

Sheopur से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। विधायक बाबू जंडेल ने रामेश्वर त्रिवेणी संगम पर आयोजित किए गए मेले में जमकर ठुमके लगाए। राजस्थानी नचनियों के साथ मंच पर चढ़कर विधायक द्वारा जमकर डांस किया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Sheopur news: नचनियों के साथ मंच पर थिरके श्योपुर विधायक बाबू जंडेल
    sheopur

    रामेश्वर त्रिवेणी संगम स्थल पर आयोजित किया गया था मेला
    दरअसल श्योपुर में रामेश्वरम त्रिवेणी संगम पर मेले का आयोजन किया गया था। रामेश्वर धाम पर आयोजित किए गए इस तीन दिवसीय मेले में आर्केस्ट्रा पार्टी भी बुलाई गई थी। इस आर्केस्ट्रा पार्टी में तकरीबन आधा दर्जन नचनियां भी शामिल थीं। मेले में नचनियां नाच रही थीं और जमकर गाना बज रहा था।

    मंच पर चढ़ गए कांग्रेस विधायक
    नचनियों का नाच शुरू होते ही कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल मंच पर चढ़ गए। यहां कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने डीजे पर बज रहे गाने पर डांस किया। नचनिया के साथ मंच पर खड़े होकर विधायक बाबू जंडेल जमकर झूमते हुए नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने विधायक के डांस करने पर जमकर सीटियां और तालियां बजाईं।

    लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
    विधायक बाबू जंडेल को नचनिया के साथ मंच पर थिरकते हुए देखकर वहां मौजूद लोगों ने विधायक का वीडियो भी बनाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर विधायक के डांस करने का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है और इस डांस को देखकर लोग अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    पिछले दिनों खुद की जान को बताया था विधायक बाबू जंडेल ने खतरा
    कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने पिछले दिनों खुद की जान को खतरा बताते हुए सनसनी फैला दी थी। विधायक बाबू जंडेल ने यह बयान दिया था कि बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस के कुछ नेता मिलकर उनकी हत्या करवाना चाहते हैं इसके लिए लगातार मीटिंग भी हो रही हैं। यह बयान सामने आने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस विधायक पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि कांग्रेस विधायक ने जनता के लिए कुछ नहीं किया है अब इस तरह के बयान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+