एमपी: कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, मुख्यमंत्री के लिए कहे अपशब्द

श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के बिगड़े बोल, सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए कहे अपशब्द, किसानों के साथ चक्काजाम के दौरान कहे अपशब्द, वीडियो हुआ शोशल मीडिया पर वायरल

श्योपुर, 13 अक्टूबर। श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया गया। कांग्रेस विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने किसानों के फसलों के नुकसान का मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क पर चक्का जाम किया था और यहीं पर उन्होंने सीएम के लिए अपशब्द कहे।

ongress

किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग करते हुए किया था चक्का जाम
दरअसल ग्वालियर-चंबल अंचल में पिछले दिनों हुई लगातार बारिश की वजह से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। किसानों की फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा दिलवाने के लिए श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने किसानों के साथ मिलकर श्योपुर में चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम के दौरान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल अपने शब्दों की मर्यादा भूल गए।

विधायक ने कहे मुख्यमंत्री के लिए अपशब्द
कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने किसानों के बीच किसानों को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शब्दों की मर्यादा लांघ दी। सीएम के पद की गरिमा का भी विधायक ने खयाल नहीं किया और सीएम के लिए अपशब्द कहते चले गए। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अपनी कार्यशैली के लिए पहले भी रह चुके हैं विधायक सुर्खियों में
कांग्रेस के श्योपुर विधायक बाबू जंडेल अपनी कार्यशैली के लिए पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। वह अपनी बयानबाजी और कारनामों की वजह से मीडिया में छाए रहते हैं। विधायक बयानबाजी करते समय शब्दों की मर्यादा लांघने में भी गुरेज नहीं करते हैं। हालांकि भी तक विधायक के इस वीडियो को लेकर बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+