बुंदेलखंड की जनता को पीने के पानी के लिए कैसे तरसाया गया, केन-बेतवा लिंक पर सांसद माया नारोलिया का बड़ा बयान
नारोलिया ने कहा कि मध्य प्रदेश से भाजपा की राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कांग्रेस पर निशाना चाहते हुए कहा कि बुंदेलखंड की जनता को पीने के पानी के लिए कांग्रेस ने तरसाया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब सरकार रही उन्होंने किसने की खुशहाली के लिए कोई कार्य नहीं किया।
मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के साथ हर क्षेत्र का विकास कर रही है। भाजपा सरकार बुंदेलखड़ क्षेत्र को संवारने के साथ क्षेत्र की जनता में खुशहाली लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 44 हजार करोड़ से अधिक की केन-बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी दी गई।

कांग्रेस ने बुंदेलखंड की जनता को पीने के पानी के लिए तरसाया
उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना से छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, सागर, दतिया एवं बेतवा बेसिन के विदिशा, शिवपुरी, रायसेन जिले के सूखा प्रभावित क्षेत्र सिंचित होगा। सिंचाई होने से कृषि पैदावार बढ़ेगी और किसानों में खुशहाली आएगी। 2003 में प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी थी, तब करीब सात लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई थी। कांग्रेस ने किसानों की खुशहाली के लिए कोई कार्य नहीं किया। इतना ही नहीं, बुंदेलखंड की जनता को पीने के पानी के लिए तरसा दिया। वर्तमान में प्रदेश में 45 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधा है। केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की दिशा और दशा बदलने का कार्य करेगी।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए 24 हजार 293 करोड़ की मंजूरी और धार्मिक स्थलों तक रोपवे की स्वीकृति प्रदान पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।
सासंद श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रथम व द्वितीय चरण के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने 24 हजार 293 करोड 24 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इस परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र और बेतवा बेसिन के सूखा प्रभावित 6 लाख 57 हजार 364 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई एवं लगभग 44 लाख आबादी को पेयजल सुविधा प्राप्त होगी।
धार्मिक स्थलों का समग्र विकास कर रही सरकार
नारोलिया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने चित्रकूट विकास प्राधिकरण बनाकर भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक व ऐतिहासिक क्षेत्र का समग्र विकास करेगी। प्राधिकरण की स्थापना से चित्रकूट प्रभु श्री रामलला से जुड़े धार्मिक स्थलों के साथ प्राकृतिक व महत्वपूर्ण क्षेत्रों का समग्र विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मप्र कैबिनेट ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक, सागर में टिकटोरिया माता मंदिर, और जबलपुर में एम्पायर स्टेडियम से गुरूद्वारा व सिविक सेंटर से बलदेव बाग तक रोप वे बनाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से महाकाल मंदिर जाने वाले श्रद्धालु रेलवे स्टेशन से सीधे महाकाल मंदिर तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इसी तरह सागर में और जबलपुर में भी धामिक स्थलों तक श्रद्धालु सुगमा से पहुंच सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। कैबिनेट में विश्वविद्यालयीन कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के आधार पर पेंशन देने और मुरैना में चंबल नदी के उसैद घाट पर उच्च स्तरीय पुल बनाने की मंजूरी देने से हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
-
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
भोपाल होटल में हिंदू युवती के साथ पकड़ा गया फैजान, बजरंग दल का हंगामा, पिटाई के बाद पुलिस के हवाले -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
भोपाल गोमांस केस में बड़ा खुलासा, 6 महीने पहले दी थी सूचना, पुलिस बोली– कसाईखाना तो नगर निगम चलाता है -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
Puducherry Elections 2026: बीजेपी की 9 उम्मीदवारों की सूची जारी, नमशिवायम को भी चुनावी मैदान में उतारा












Click it and Unblock the Notifications