Rajgarh News: राइफल की नली साफ करते समय अचानक हुई फायरिंग, कांग्रेस नेता की मौत
Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कांग्रेस नेता की बंदूक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब घटना हुई तब वे अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे। मामले के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए छापीहेड़ा अस्पताल में भेज दिया है।
जानकारी अनुसार जिले के छापीहेड़ा वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले कांग्रेस नेता फकीर मोहम्मद की 12 बोर लाइसेंसी बंदूक आदर्श आचार संहिता के चलते थाना में जमा थी। जिसको एक दिन पहले गुरुवार को फकीर मोहम्मद अपने घर लेकर वापस आए हुए थे।

शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे वह अपने घर पर बंदूक को निकाल कर उसकी सफाई कर रहे थे तभी अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई और सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन उस तरफ भागे जहाँ से आवाज आई। उन्हें जहा फकीर मोहम्मद लहूलुहान हालत में पड़े दिखाई दिए।
उनकी हालत देखकर परिजनों की चीख निकल पड़ी, शोर सुनकर पड़ोसी भी आ गए और फिर गंभीर हालत में फकीर मोहम्मद के परिजन छापीहेड़ा अस्पताल में लेकर पहुचे। इस दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुच गई। और लोगो कज भीड़ जुटने लगी ,अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टर ने उन्हें बाहर लेजाने को जहा ।
इंदौर ले जाते समय रास्ते मे दौड़ा दम
घायल फकीर मोहम्मद को प्राथमिक इलाज के बाद उनके परिजन उपचार के लिए इंदौर ले जाने के लिए निकले। लेकिन शाजापुर तक पहुचने के दौरान उनकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ठाकुर के अनुसार हमे अस्पताल घटना की सूचना मिली थी, जसमे बताया गया कि फकीर मोहम्मद को गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। इस सूचना पर हमारी पुलिस टीम छापीहेड़ा अस्पताल में पहुंची। बताया गया कि बंदूक साफ करने के दौरान गोली चल गई। वह गोली फकीर मोहम्मद के साने में लगी है। छापीहेड़ा अस्पताल में उन्हें प्राथमिक इलाज के परिजन उसे इंदौर लेकर गए है। लेकिन रास्ते मे शाजापुर के समीप फकीर मोहम्मद ने दम तोड़ दिया है। घटनास्थल को हमने सील कर दिया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। शनिवार को सुबह मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications