Sheopur news: केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष विजयपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक हुए बीजेपी में शामिल
श्योपुर से लगा कांग्रेस को एक और झटका, कांग्रेस के विजयपुर से पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा हुए बीजेपी में शामिल, केन्द्रीय कृषि मंत्री के समक्ष ली सदस्यता
Sheopur से कांग्रेस को झटका देने वाली खबर निकल कर सामने आई है। एक तरफ मध्यप्रदेश में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं वहीं श्योपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता बाबूलाल मेवरा ने कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष बाबूलाल मेवरा ने बीजेपी की सदस्यता ली। बाबूलाल मेवरा के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी बीजेपी में शामिल हो गए।

विजयपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बाबूलाल मेवरा
शनिवार को विजयपुर में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विजयपुर पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विजयपुर से पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा भी पहुंच गए।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष हुए बीजेपी में शामिल
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के समक्ष पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो गए। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने हाथों से बाबूलाल मेवरा के गले में बीजेपी का पट्टा डाला और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इससे पहले नरेंद्र सलूजा हो चुके हैं बीजेपी में शामिल
बाबूलाल मेवरा के बीजेपी में शामिल होने से पहले कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले नरेंद्र सलूजा भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। नरेंद्र सलूजा के बीजेपी में चले जाने के बाद से बीजेपी ने अब दूसरे दिन कांग्रेस के विजयपुर से पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा को भी अपने खेमे में शामिल कर लिया।
मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा
राहुल गांधी की भारत जोड़ी यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है लेकिन लगातार बीजेपी यह प्रयास कर रही है कि किसी भी तरीके से भारत जोड़ो यात्रा को विफल साबित किया जा सके। इसी के तहत बीजेपी अब तक कांग्रेस के दो बड़े नेताओं को तोड़कर अपने साथ शामिल कर चुकी है। इसके साथ ही राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भी लगातार बयानबाजी की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications