MP में Mohan Yadav के सीएम बनने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन का छलका दर्द, शिवराज के लिए कही ये बात

MP New CM Mohan Yadav: एमपी में मोहन यादव के तौर पर नए सीएम के नाम के फैसले पर बीजेपी नेता जहां बधाइयां दे रहे है तो वहीं लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने तंज कसा। उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रति हमदर्दी भरा बयान दिया।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि "BJP किसी को भी सीएम बना सकते हैं. मध्य प्रदेश में बीजेपी की हालत बड़ी नाजुक थी। मुझे लगता है कि शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में ही एमपी में बीजेपी जीत हासिल कर पाई।

 congress-adhir-ranjan-expressed-his-pain-on-mohan-yadav-news

Recommended Video

    MP में Mohan Yadav के सीएम बनने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन का छलका दर्द, शिवराज के लिए कही ये बात

    बीजेपी इसका श्रेय पीएम मोदी को देना चाहती है लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि 'अगर शिवराज सिंह चौहान नहीं होते तो बीजेपी के लिए मध्य प्रदेश में जीतना मुश्किल होता। व्यक्तिगत तौर पर सोचिए कि यह पीएम मोदी से ज्यादा शिवराज सिंह चौहान की जीत है। शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना का चुनाव में असर हुआ। पीएम नरेंद्र मोदी जो भी बोले, लेकिन शिवराज सिंह चौहान नहीं होते तो मध्य प्रदेश में बीजेपी का जीतना मुश्किल होता। पीएम मोदी की जीत से ज्यादा ये शिवराज सिंह चौहान की जीत है'।

    मध्य प्रदेश में सीएम के नाम के ऐलान के साथ दो डिप्टी सीएम के नाम भी घोषित किए गए है। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम की कमान सौंपी गयी है। तीनों नेता 13 दिसंबर को राजधानी भोपाल में अपने पद की शपथ लेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+