MP Congress News: सात स्थानों से कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुरू, 11400 किलोमीटर का होगा सफर

MP Congress News: गणेश चतुर्थी पर कांग्रेस नेताओं ने पूजा अर्चना करने के बाद प्रदेश की सा अलग-अलग जगह से अपनी जनआक्रोश यात्रा की शुरुआत की। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी कांतिलाल भूरिया अरुण यादव पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल ने अलग-अलग क्षेत्र से यात्रा शुरू की।

सभी अलग-अलग रथ पर सवार होकर यह यात्रा निकाल रहे है। यात्रा के शुरू होने के मौके पर कमलनाथ ने कहा कि गणेश चतुर्थी के पावन पर कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा का श्री गणेश कर रही है। इन यात्राओं का उद्देश्य भाजपा शिवराज सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुछ ली जनता के दुख दर्द को व्यक्त करना।

Congresss Jan Aakrosh Yatra starts today from Ganesh Chaturthi, Kamal Naths statement

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने श्योपुर के गणेश मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की एवं जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। हरदा में जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ करने से पहले सुरेश पचौरी जी व पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने ओम पटेल, आर के दोगने, रामू टेकाम, अवधेश सिसोदिया, अवनि बंसल सहित कांग्रेस नेताओ के साथ गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन किया किया। मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय कपूर ने जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ के पूर्व रीवा के किला प्रांगण में भगवान महामृत्युंजय का अभिषेक किया और भगवान श्री गणेश का पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Congresss Jan Aakrosh Yatra starts today from Ganesh Chaturthi, Kamal Naths statement

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव सीपी मित्तल ने दमोह में भगवान जागेश्वरनाथ धाम में पूजन-अर्चन कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक जीतू पटवारी ने पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा, प्रदेश प्रभारी कुलदीप इंदौरा. मंदसौर अध्यक्ष नव कृष्णा पाटिल विधायक दिलीप गुर्जर, विधायक कुणाल चौधरी महेश परमार, अर्चना जायसवाल, प्रकाश रातडिया, वीरेंद्र सोलंकी, के साथ मंदसौर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया।

खरगोन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा विजयलक्ष्मी साधौ एवं उमंग सिंघार, विधायक रवि जोशी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक मुकेश पटेल पूर्व विधायक परसराम डंडीर ने गणेश मंदिर में पूजा अर्चन कर यात्रा की शुरूआत की।

Congresss Jan Aakrosh Yatra starts today from Ganesh Chaturthi, Kamal Naths statement

पूर्व मंत्री एवं विधायक कमलेश्वर पटेल ने आज चितरंगी स्थित हनुमान जी के मंदिर में पूर्जा अर्चन कर जन आक्रोश यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर पूर्व सांसद मानिक सिंह, पूर्व विधायक सरस्वती सिंह, जिला अध्यक्ष सिंगरौली शहर अरविंद सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष ग्रामीण ज्ञानेंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली आदि उपस्थित रहीं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समूचे मध्यप्रदेश में चारों ओर भयंकर अराजकता, अपराध, भय, भ्रष्टाचार और लूट की खुली छूट चल है। आदिवासी, किसान, दलित, बेटिया, बच्चे, पिछड़े, नौजवान सबकी जबान पर बस एक ही बात है, 'शिवराज हटाओ प्रदेश बचाओ'। आज मध्यप्रदेश के कोने-कोने से कानों में जन आक्रोश का स्वर सुनाई दे रहा है। प्रदेश की जनता की इसी आवाज को सुनकर कांग्रेस पार्टी ''जनाक्रोश यात्रा'' का आगाज़ कर रही है। प्रदेश भर में जहां शिवराज राज के खिलाफ जनता में आक्रोश है तो दूसरी ओर कांग्रेस व कमलनाथ द्वारा 27 लाख किसानों का कर्ज माफ, 87 प्रतिशत लोगों का बिजली का बिल 100 रूपये से कम, माफियाओं पर वार, मिलावटखोरों पर प्रहार जैसे क्रांतिकारी निर्णय से आम जनता में जोश है।

Congresss Jan Aakrosh Yatra starts today from Ganesh Chaturthi, Kamal Naths statement

कांग्रेस व कमलनाथ द्वारा 500 रूपये में गैस का सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ, 200 यूनिट तक हाफ़, महिलाओं को 1500 रूपये प्रति माह का इंसाफ, किसानों को 5 हॉर्स पॉवर तक मोटर की बिजली मुफ्त, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का उपहार, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ, प्रदेश को जातिगत जनगणना का न्याय, किसानों का कर्ज माफ़ करने जैसे दिए गए वचनों पर आज प्रदेश की जनता में कांग्रेस व कमलनाथ जी के लिए जोश है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को आशीर्वाद चाहिए और जनता में आक्रोश है। इन्हें किस बात का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें विधायकों की खरीद फरोख्त के लिए जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें प्रदेश को चार लाख करोड़ से अधिक के कर्ज में डुबाने का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें प्रत्येक नागरिक के ऊपर 53 हजार रूपये का कर्ज लादने का जन आशीर्वाद चाहिए, क्या इन्हें पटवारी भर्ती घोटाले का जन आशीर्वाद चाहिए, आज प्रदेश का किसान देश में सबसे ज्यादा कर्जदार है, क्या इन्हें इस बात का जन आशीर्वाद चाहिए! एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं की महिलाओं के ऊपर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन इनको बहना का प्यार चाहिए। क्या इन्हें हर काम के लिए 50 प्रतिशत कमीशन लेने का जन आशीर्वाद चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+