लाडली बहना योजना बंद कराने का षडयंत्र रच रही कांग्रेस, भाजपा सांसद वीडी शर्मा का बड़ा बयान

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा है कि चुपके से खातों में पैसे डालना मामा की आदत हो गई है। सच्चाई यह है कि दिग्विजयसिंह राजनीतिक और मानसिक रूप से दिग्भ्रमित हो चुके हैं। कांग्रेस पार्टी शुरू से विकास विरोधी और महिला विरोधी रही है। महिला विरोधी मानसिकता वाले कांग्रेसियों का प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के जीवन में खुशहाली ला रही लाडली बहना योजना से बैर होना स्वाभाविक है और इसीलिए ये इस योजना को बंद कराने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं।

मिस्टर गुंडानाथ, कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह चुनाव आयोग को पत्र लिखकर लाडली बहना योजना पर रोक लगाने की मांग कर चुके हैं। ये बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश मीडिया सेंटर में मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में उस व्यक्ति के घर से इनकमटैक्स विभाग ने 42 करोड़ रुपये बरामद किए हैं, जिसने कांग्रेस नेताओं के इशारे पर भाजपा सरकार पर कमीशन लेने का झूठा आरोप लगाया था।

Congress is conspiring to stop Ladli Brahmin scheme, big statement of BJP MP VD Sharma

बहनों के हक छीनने का सपना देख रहे कलयुग के दुशासन दिग्विजय सिंह

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2018 के चुनाव में जब कांग्रेस सत्ता में आई थी, तो उसने सबसे पहले गरीब माताओं-बहनों के हक पर डाका डाला था और उनके कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाएं बंद कर दी थीं। मुझे प्रदेश की माताओं-बहनों को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि महिला विरोधी कांग्रेस अब लाडली बहना योजना को बंद कराने का सपना देख रही है। कांग्रेस के नेता माताओं, बहनों और बेटियों के आर्थिक हक पर गिद्ध की तरह नजरें गड़ाए हुए हैं।

शर्मा ने कहा कि जिस तरह से महाभारत काल में दुशासन ने द्रौपदी के चीरहरण का दुस्साहस किया था, उसी तरह महिलाओं के आर्थिक हक छीनने का सपना कलयुग के दुशासन दिग्विजय सिंह देख रहे हैं। शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र शुरू होने जा रहा है और उससे पहले दिग्विजय सिंह अपनी ओछी मानसिकता का प्रमाण देते हुए इशारों-इशारों में महिलाओं के हक छीनने की बात कह रहे हैं। प्रदेश की लाडली बहनें इस ओछी हरकत के लिए दिग्विजय सिंह को कभी माफ नहीं करेंगी।

Congress is conspiring to stop Ladli Brahmin scheme, big statement of BJP MP VD Sharma

कांग्रेस सरकार ने छीना था गरीबों का हक

शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ बहनों का हक नहीं छीना था, बल्कि पिछड़े, गरीब और शोषित वर्ग के लिए शुरू की गई योजनाएं भी बंद कर दी थीं। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना बंद करके बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन करने से रोक दिया था। किसान सम्मान निधि पर बहाने बनाकर किसानों का हक छीनने का काम किया था। मैचिंग ग्रांट न होने का बहाना बनाकर प्रधानमंत्री आवास लौटा दिए थे और गरीबों से अन्याय किया था। संबल योजना बंद करके गरीबों का सहारा छीन लिया था।

कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर किसी बात की गारंटी है, तो वो भ्रष्टाचार की गारंटी है। किसी बात की गारंटी है, तो वो परिवारवाद की गारंटी है। किसी बात की गारंटी है, तो वो तुष्टिकरण की गारंटी है। कांग्रेस के बारे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कही हुई यह बात आज 100 प्रतिशत सही साबित हुई है कि अगर कांग्रेस आती है, तो वह अपने आकाओं के आदेश पर राज्यों को भ्रष्टाचार का एटीएम बनाकर जनता की गाढ़ी कमाई लूटेगी। इसका ताजा उदाहरण है कर्नाटक, जहां इनकम टैक्स के छापों में करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। इन रुपयों को चेन्नई होते हुए हैदराबाद भेजा जाना था और इनका इस्तेमाल कांग्रेस तेलंगाना मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में करना चाहती थी।

शर्मा ने कहा कि कनार्टक के आरटीनगर में इनकम टैक्स ने अश्वत्थम्मा, उनके पति आर अंबिकापति, उनकी बेटी और अश्वत्थम्मा के बहनोई प्रदीप के घरों पर छापे मारे थे, जिसमें 42 करोड़ से अधिक की करंसी मिली है। उन्होंने कहा कि जिस अंबिकापति के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं, वो वही है जिसने कांग्रेस नेताओं के कहने पर कर्नाटक की तत्कालीन भाजपा सरकार पर कमीशन लेने का आरोप लगाया था। आज उसी के घर से कांग्रेस के कमीशन के करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं।

कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार के एटीएम बन जाते हैं राज्य

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जब भी किसी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो वह एक परिवार के कहने पर, अपने नेताओं के इशारे पर राज्य का दोहन करने में लग जाती है। छत्तीसगढ़ में तो गाय के गोबर में भी घोटाला हो गया। शराब घोटाला, महादेव एप घोटाला, खनन घोटाला और न जाने कितने घोटाले हो गए। राजस्थान में भ्रष्टाचार के दस्तावेज लाल डायरी ने अशोक गहलोत की नींद उड़ा रखी है। महाराष्ट्र में इनकी अघाड़ी सरकार उगाही में ही लगी रही।

शर्मा ने कहा कि झारखंड में भी कांग्रेस के समर्थन से चलने वाली सरकार के मुख्यमंत्री का भ्रष्टाचार सामने आया है। थोड़े दिनों के लिए जब मध्यप्रदेश में करप्शननाथ की सरकार आई थी, तब मध्यप्रदेश में भी ऐसा ही खेल दिखाई दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के पीए मिगलानी और मिस्टर कक्कड़ के घरों से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे। श्री शर्मा ने कहा कि अगर भूल से भी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है, तो कर्नाटक की ही तरह जनता की गाढ़ी कमाई को लूटकर दिल्ली के दरबार में चढ़ावा चढ़ाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+