Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेस ने आदिवासियों को नजर अंदाज किया, भाजपा ने दिया सम्मान, बड़वानी में पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान

पीएम मोदी ने कहा कि साथियो, सबसे पहले मैं मध्यप्रदेश भाजपा को बधाई देता हूं। पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया है, वह मध्यप्रदेश को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला, आत्मनिर्भर और युवाओं, महिलाओं और हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। भाजपा का संकल्प पत्र आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों, गरीबों को नया संबल देने वाला है। ये आप सभी लोगों को मजबूत जिंदगी देने वाला संकल्प पत्र है।

भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड है कि वह जो कहती है, वो करके दिखाती है। आप मेरे शब्द लिखकर रख लीजिए, आपसे किया गया हर वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बड़वानी जिले के तलून में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

Congress ignored the tribals, BJP gave respect, PM Modi gave a big statement in Barwani.

कांग्रेस ने आदिवासियों को नजर अंदाज किया, भाजपा ने दिया सम्मान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत की आजादी के इतिहास में आदिवासियों के योगदान को बड़वानी और मालवा निमाड़ से बेहतर और कौन जान सकता है। यह भूमि जनजातीय महापुरुष भीमा नायक, खज्या नायक और टंट्या मामा की प्रेरणास्थली है। मैं इस पवित्र भूमि को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस है। यह गर्व की बात है कि भाजपा सरकार को भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का अवसर मिला। हमारे आदिवासी समाज ने भारत को कैसे सशक्त बनाया, संस्कृति को कैसे संरक्षित और समृद्ध किया, आजादी के आंदोलन में उनका क्या योगदान रहा, जनजातीय गौरव दिवस इसे याद करने का बहुत बड़ा दिन बन गया है।

मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया। आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाने और उसे सामाजिक न्याय दिलाने का काम भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरा एक और सौभाग्य है कि परसों में झारखंड में भगवान बिरसा मुंडा के गांव जा रहा हूं वहां से पूरे देश के आदिवासी समाज के लिए बहुत बड़ी योजना की शुरुआत होने वाली है।

खाली तिजौरी भरने मध्यप्रदेश पर कब्जा जमाना चाहती है कांग्रेस

मोदी ने कहा कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के चुनाव नहीं हैं। यह चुनाव प्रदेश का उज्जवल भविष्य तय करने वाला चुनाव हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता एमपी को अंधेरे कुएं में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा प्रदेश को अंधकार से बाहर निकाल कर लाई है। मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जो सिर्फ और सिर्फ अपनी खाली तिजोरी भरने के लिए मध्यप्रदेश पर अपना कब्जा जमाना चाहती है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखिए कैसे कांग्रेस की काली कमाई के नोटों के ढेर रोजाना निकल रहे हैं। अगर ये काली कमाई नहीं है, तो गद्दे के नीचे क्यों छुपाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पकड़ना चाहिए कि नहीं पकड़ता चाहिए?

मोदी ने कहा कि मैं इन्हें पकड़ता हूं इसीलिए आप मुझे इतना प्यार करते हैं और वह उतनी ही गालियां देते हैं। लेकिन वो कितनी भी गालियां दे दें, आपका प्यार उन्हें चूरचूर कर देता है। श्री मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का चरित्र है, दूसरी तरफ भाजपा है जो सेवा के संकल्प और राष्ट्रप्रथम के अपने मिशन को आगे बढ़ा रही है। हमारी प्राथमिकता देखिए, इतना बड़ा चुनाव चल रहा है, लेकिन कल दिवाली मनाने के लिए मैं सीमा पर देश के जवानों के बीच गया था।

मध्यप्रदेश एक स्वर से कह रहा-फिर एक बार, भाजपा सरकार

मोदी ने कहा कि आज भारत को विश्व पटल पर नई बुलंदियां मिली हैं। अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, जहां भी जाइये हिंदुस्तान की जय-जयकार हो रही है। भारत की यह जय-जयकार मोदी के कारण नहीं हो रही है, बल्कि आपके एक वोट के कारण हो रही है। आपने अपना वोट देकर मोदी को मजबूत बनाया और देश में एक मजबूत सरकार बनी। आज जब मोदी दुनिया के किसी बड़े-बड़े दिग्गज से हाथ मिलाता है, तो देश के 140 करोड़ लोग मेरे साथ खड़े होते हैं। श्री मोदी ने कहा कि ऐसे में मध्यप्रदेश का भी माथा गर्व से ऊंचा होना चाहिए या नहीं? पूरे देश में मध्यप्रदेश की जय-जयकार होनी चाहिए कि नहीं? आपका एक वोट ये काम कर सकता है। आप मुझे मजबूत बना दीजिए, मध्यप्रदेश मजबूत बन जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। और विकसित भारत का यह संकल्प एमपी के विकसित भविष्य से जुड़ा है। इसीलिए आज पूरा मध्यप्रदेश एक स्वर से कह रहा है-फिर एक बार भाजपा सरकार।

कांग्रेस आई, तबाही लाई

मोदी ने कहा कि आजकल मध्यप्रदेश में एक नारा गूंज रहा है, जो लोगों के दिलों से निकला है, दशकों के अनुभव से निकला है और जो आंखों से देखा है, उससे यह नारा निकला है। यह नारा है- कांग्रेस आई तबाही लाई। मध्यप्रदेश ने तो इसे भोगा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्षों के अनुभव कहते हैं कि जहां-जहां से कांग्रेस साफ हुई है, वहां से खुशहाली आई है। कांग्रेस ने हिमाचल के किसानों से, वहां की माता-बहनों से, वहां के कर्मचारियों से चांद तारे तोड़कर लाने का वादा किया था। लेकिन आज स्थित यह है कि वहां पेट्रोल, डीजल महंगा कर दिया। किसानों को अपनी सेब की उपज नदियों में बहानी पड़ी। कांग्रेस ने वहां कर्मचारियों और युवाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सभी को धोखा दिया। यही स्थिति देश के समृद्ध राज्यों में से एक कर्नाटक की भी है। कांग्रेस सरकार बनते ही बिजली महंगी कर दी। दूध महंगा कर दिया। इससे सामान्य परिवार, किसान और छोटे बड़े सब परेशान हैं। विकास ठप हो गया है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस अगर ऐसी बर्बादी समृद्ध कर्नाटक में ला सकती है तो सोचिए यह हमारे मध्य प्रदेश का हाल क्या करेंगे? मोदी ने कहा कि कांग्रेस कुर्सी पाने लिए सोने के महल देने का वादा भी कर सकती है। फिर बाद में कहेंगे कि जब आलू से सोना निकलेगा, तब बनाएंगे महल। लेकिन सत्ता मिलते ही कांग्रेस लूट का कारोबार शुरू कर देगी। इसलिए मध्यप्रदेश के लोगों को, पहली बार वोट देने वाले नौजवानों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां अपराध चरम पर पहुंच जाते हैं। दंगे फसाद आम हो जाते हैं। बहनों, बेटियों के साथ अत्याचार चरम पर पहुंच जाता है। लोगों के लिए अपने तीज त्योहार मनाना तक मुश्किल हो जाता है। पड़ोस के राज्य राजस्थान में देखिए, क्या हम कभी कल्पना कर सकते थे कि भारत में सर तन से जुदा के नारे सुनाई देंगे? लेकिन कांग्रेस के कुशासन में वीर धरा राजस्थान में यह हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें राजस्थान को तो बचाना ही बचाना है, एमपी को किसी भी हालत में बर्बादी की तरफ नहीं जाने देना है।

कांग्रेस की बातों और वादों पर देश भरोसा नहीं करता

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की बातों और कांग्रेस के वादों पर आज देश बिल्कुल भरोसा नहीं कर रहा। इसका कारण है इनका ट्रैक रिकॉर्ड। आजादी के बाद 60 सालों तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक उन्हीं की सरकार चलती थी, उन्हीं का झंडा था लेकिन इस दौरान कांग्रेस ने न आदिवासियों का विकास किया, न उन्हें मान सम्मान दिया। जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो पहली बार मेरे आदिवासी भाई बहनों को वह सम्मान मिलना शुरू हुआ जिसके वह हकदार हैं।

मोदी ने कहा कि क्या यह आदिवासी समाज आजादी के बाद पैदा हुआ है? क्या मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पैदा हुआ है? क्या भगवान राम के समय में हमारा आदिवासी समाज नहीं था? सब को पता है, लेकिन कांग्रेस वालों को पता ही नहीं था। आजादी के बाद देश में आदिवासी समाज के लिए अलग मंत्रालय ही नहीं था, अलग बजट नहीं था, अलग व्यवस्था नहीं थी। केंद्र में जब अटलबिहारी वाजपेयी जी की सरकार बनी, तब पहली बार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया, अलग बजट दिया गया। क्या आप ऐसी कांग्रेस को माफ करोगे? आदिवासी गांवों में सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं भाजपा की सरकार पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि रिमोट से चलने वाली यूपीए सरकार के समय आदिवासी मंत्रालय का बजट बहुत कम था। आज मंत्रालय का बजट सवा लाख करोड़ है। हमने एकलव्य मॉडल स्कूलों की संख्या 5 गुना से अधिक बढ़ाई है। लाखों आदिवासी छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में भी बड़ी वृद्धि की है। श्री मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से एमपी के आदिवासी परिवारों को डबल लाभ हुआ है। देश पर में हमने आदिवासी परिवारों को 8 लाख से अधिक पट्टे दिए हैं, जिनमें से यहां भी हजारों परिवारों को पट्टे मिले हैं। उन्होंने कहा कि यहां पेसा एक्ट का लाभ भी लाखों लोगों को मिला है।

आदिवासियों के हितों को समर्पित है भाजपा सरकार

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के समय भुखमरी से सबसे ज्यादा मौतों की खबर आदिवासी क्षेत्रों से आती थीं। ऐसे में कोरोना का भयंकर समय आया और हर तरफ मौत मंडरा रही थी, तब मैंने तय किया कि किसी गरीब का चूल्हा बुझने नहीं दूंगा। किसी बच्चे को भूखा सोने नहीं दूंगा और किसी मां को रोना पड़े, ऐसी नौबत नहीं आने दूंगा। हमारी सरकार ने मुफ्त राशन की योजना शुरू की। यह योजना दिसंबर में समाप्त होने जा रही है, लेकिन मेरी आत्मा कहती है, गरीबों को भोजन कराना पुण्य का काम है, इसे बंद नहीं कर सकते। बताइए आप इसे पुण्य का काम मानते हैं कि नहीं मानते हैं? पिछले 3 सालों से गरीब को मुफ्त में अनाज मिल रहा है तो उसका पुण्य मिलेगा कि नहीं मिलेगा? इसका पुण्य आपको मिलेगा क्योंकि आपने एक वोट मोदी को दिया, उसके कारण मोदी गरीबों की यह सेवा कर पा रहा है। मोदी ने कहा कि यह पुण्य आगे भी मिलता रहे, इसलिए यह तय किया है कि इस योजना को पांच साल और बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यहां एमपी की भाजपा सरकार राशन आपके द्वार योजना के तहत गांव गांव राशन पहुंचाने में जुटी है। सैकड़ों आदिवासी युवाओं को हर वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। पीएम विश्वकर्मा योजना में हाथ के शिल्प से जुड़े साथियों के लिए 13000 करोड़ की योजना हमारी सरकार ने बनाई है। एमपी की लाखों बहनों को हमारी सरकार मदद दे रही है और आदिवासी परिवार की बहनों को भी विशेष सहायता दी जाती है।

उन्होंने कहा कि यह बीजेपी सरकार ही है जिसने पहली बार सिकल सेल बीमारी को दूर करने के लिए राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस तो सिर्फ 8 वनोपज पर ही समर्थन मूल्य देती थी, आज भाजपा सरकार 90 से अधिक वन उपज पर एमएसपी देती है। भाजपा सरकार बंधन योजना लेकर आई है। एमपी की हजारों आदिवासी बहनें इस योजना की मदद से अपनी आय बढ़ा रही हैं।

किसानों को छलती रही कांग्रेस

मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों के नाम पर सिर्फ अपने लोगों की तिजोरी भरी है। भाजपा ने कपास हो, गेहूं हो, सोयाबीन हो, सभी फसलों का एमएसपी लागत का दो गुना कर दिया है। अब भाजपा सरकार मक्का सहित अन्य मोटे अनाज को बढ़ावा दे रही है। मोटे अनाज को श्री अन्न के नाम से दुनिया भर के बाजारों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां का अदरक आज वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना के तहत देश भर में पहुंच रहा है। बड़वानी के मिर्च किसानों को भी सही दाम और सही सम्मान भाजपा ही दे सकती है।

मोदी ने कहा कि आजादी से पहले बड़वानी को निमाड़ का पेरिस कहा जाता था, भाजपा सरकार अब इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर यहां गलती से भी रोड़े अटकाने वाली कांग्रेस को मौका मिला तो वह सारी रोड ब्लॉक कर देंगे और मुझे काम करने ही नहीं देंगे। मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+