Chhindwara News: छिंदवाड़ा से कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, चौरई से पूर्व विधायक चौधरी गंभीर भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने छिंदवाड़ा में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। बुधवार को पूर्व विधायक सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने बताया कि मोदी जी का परिवार लगातार बढ़ रहा है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को चौरई विधानसभा के पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महासचिव चौधरी गंभीर सिंह, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष चंद चौरिया, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश मिश्रा को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Congress again gets a big blow from Chhindwara MLA and state secretary from Chaurai joins BJP

इसके अलावा हर्रई जनपद अध्यक्ष कंचना उइके, चौरई नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका अर्जुन रघुवंशी, हर्रई जनपद पंचायत सदस्य रीति उइके, तामिया जनपद अध्यक्ष तुलसी परतेती सहित 40 से अधिक कांग्रेस के जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ नेतागणों ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।

Congress again gets a big blow from Chhindwara MLA and state secretary from Chaurai joins BJP

छिंदवाड़ा गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ - विष्णुदत्त शर्मा

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में आज छिंदवाडा के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा अब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं के हितग्राहियों का गढ़ है।

प्रधानमंत्री मोदी का परिवार रोज बढ़ रहा

हम सभी के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि 'मोदी जी का परिवार' लगातार आगे बढ़ रहा है। इस परिवार में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक परिवार है और इस परिवार में हम सभी मिलकर काम करेंगे। आज जिन कांग्रेस के लोगों ने पार्टी की सदस्यता लेकर हमारे परिवार की संख्या बढ़ाई है उनसे हमारी ताकत छिंदवाड़ा में और बढ़ेगी। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि पार्टी में उन्हें सम्मान मिलेगा और लोकसभा का 2024 का चुनाव हम सब मिलकर भारी मतों से जीतेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री ऐदल सिंह कंसाना, पार्टी के प्रदेश प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष श्री विवेक बंटी साहू एवं सुश्री मोनिका बट्टी उपस्थित रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+