MP News: 150 प्लस कांग्रेस की पहली लिस्ट होगी जारी, कड़वे दिन खत्म, BJP की पांचवी सूची होगी चौंकाने वाली
एमपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक चार सूची उम्मीदवारों की जारी कर चुकी है। वहीं कांग्रेस अभी भी टिकट की तैयारी में जुटी हुई है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के मामले में परिवर्तन किया। वहीं कांग्रेस अपने सर्वे के आधार और नेताओं में आपसी सामंजस्य के साथ उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली है।
बता दे काफी लंबे वक्त से कांग्रेस के प्रत्याशी अपने नाम के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब पार्टी के कार्यकर्ताओं का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है। नवरात्रि के पहले दिन यानी रविवार को कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने वाली है। वहीं भाजपा की भी पांचवी सूची आने की संभावना है।

कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची बहुत ज्यादा चौंकाने वाली नहीं होगी, जबकि भाजपा की पांचवी सूची जबरदस्त चौंका सकती है। इस सूची में कई विधायकों के टिकट काटकर पार्टी उन्हें जोर का झटका दे सकती है।
इसे लेकर आज शाम को भाजपा के नेताओं की भोपाल में बैठक होने जा रही है दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिनभर चलती रही देर रात तक चली इन बैठकों के बाद कांग्रेस ने लगभग 200 सभी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। कुछ सीटों को इसलिए छोड़ गया है कि वहां दूसरे दल से नेता पार्टी में आ सकते हैं। उन सीटों पर अभी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कांग्रेस नहीं करेगी, जबकि उसकी पहली सूची रविवार को आ जाएगी। जिसमें सवा सौ से डेढ़ सौ के बीच में प्रत्याशियों का ऐलान होगा। कांग्रेस की पहली सूची में विधायकों के अलावा कुछ ऐसे नाम होंगे, जो उसे क्षेत्र के बड़े नेता माने जाते हैं या प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में उनका दखल रहता है।
भाजपा की 70 के लगभग की आएंगी सूची
इधर भाजपा अब तक चार सूची जारी कर 136 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। वहीं अब उसके 94 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। इसमें से करीब 60 से 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान रविवार को हो सकता है। जिसमें कई सिटिंग विधायकों के टिकट काटेंगे, जबकि कई नए चेहरे चुनावी मैदान में सामने नजर आएंगे। भाजपा में उम्मीदवारों को लेकर शनिवार को भी अहम बैठक की गई।
सिख समाज से भोजपुर से मिल सकता है टिकट
भाजपा जहां हरदीप सिंह डंग को टिकट दे चुकी है। वहीं अब सिख समाज से एक और नेता को टिकट दिए जाने की तैयारी की जा रही है। भोजपुरी से विधायक सुरेंद्र पटवा का टिकट काट कर उनकी जगह पर यहां से जोधा सिंह अटवाल को टिकट दिया जा सकता है। वही सिंधी समाज से जबलपुर में अशोक रूहानी को टिकट दिया जा चुका है जबकि इंदौर या भोपाल से सिंधी समाज के किसी नेता को टिकट दिया जा सकता है इंदौर-5 से यहां के सांसद शंकर लालवानी को या भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भगवान दास सबनानी को टिकट दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications