MP News: इन 10 सीटों मतगणना पर कांग्रेस- बीजेपी की रहेगी नजर, जीत-हार का अंतर 1000 से भी कम
Mp Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान की मतगणना कल यानी 3 दिसंबर होगी। लेकिन 10 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिस पर कांग्रेस बीजेपी की कड़ी नजर रहेगी। दरअसल,यहां पिछले विधानसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार हार-जीत की बाजी पलट सकती है। क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर हार जीत का मार्जिन 1000 से भी कम रहा था।
इन सीटों के रिजल्ट को लेकर कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता दोनों ही सतर्क हैं। इन 10 सीटों में से 7 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार काफी कम मार्जिन से चुनाव जीते थे इसलिए इन सीटों पर भाजपा के कब्जे की गुंजाइश ज्यादा दिखाई देती है। अब इन 10 सीटों के बारे में आपको बताते हैं।

इनमें सबसे पहले नंबर पर है ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा सीट। जहां से कांग्रेस के प्रवीण पाठक विधायक बने थे। उन्होंने नारायण कुशवाहा को मात्र 121 वोटो के अंतर से चुनाव हराया था। इसके बाद दूसरी सुआसरा सीट है। जहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े हरदीप सिंह डंग ने 350 वोटो से जीत दर्ज की थी। इसके बाद बिना विधानसभा सीट से भाजपा के महेश राय ने केवल 460 मतों से कांग्रेस के शशि कथेरिया को पराजित किया था। इनके बाद भाजपा के ही राजेंद्र पांडे राजू भैया ने मात्र 511 मतों से कांग्रेस के केके सिंह को चुनाव में हराया था। जबलपुर उत्तर से कांग्रेस के विनय सक्सेना मात्र 578 मतों से चुनाव जीते थे।
विनय सक्सेना ने भाजपा की शरद जैन को पराजित किया था कोलारस से भाजपा के वीरेंद्र रघुवंशी ने 720 मतों से कांग्रेस के महेश यादव को हराकर पिछला चुनाव जीता था। कांग्रेस के विक्रम सिंह नाती राजा मात्रा 732 वोटो से राजनगर सीट से भाजपा के अरविंद पटेरिया से पराजित हो गए थे। वही दमोह से कांग्रेस के राहुल सिंह ने भाजपा के जयंत मलैया को मात्र 798 वोटो से पराजित किया था। ब्यावरा में कांग्रेस के गोवर्धन दांगी 8726 मतों से और राजपुर में कांग्रेस के बाला बच्चन मात्र 932 वोटो से चुनाव जीते थे।
मंत्रियों की उन सीटों पर भी नजर रहेगी जहां पर मतदान घटा है
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्नाव मंत्रियों की विधानसभा सीटों पर भी सबकी नजर आएगी जहां पर इस बार मतदान प्रतिशत घटा है इनमें पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल के क्षेत्र में पिछले चुनाव की अपेक्षा 5.25 प्रतिशत मतदान काम हुआ है। वही रामखेलावन पटेल की अमरपाटन विधानसभा में 1.02% और नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह की खुरई सीट पर 2.02% मतदान काम हुआ है। तुलसी सिलावट, जगदीश देवड़ा, मीना सिंह, विश्वास सारंग, उषा ठाकुर, राज्यवर्धन सिंह के विधानसभा क्षेत्र में भी वोटिंग प्रतिशत कम रहा।












Click it and Unblock the Notifications