कांग्रेस के युवा प्रत्याशी भाजपा के सीनियर विधायकों को देंगे टक्कर, युवाओं पर लगेगा दांव
MP Assembly Elections 2023: कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशियों के नामों पर माथापच्ची में जुटा हैं। राहुल गांधी की मंशानुसार युवा चेहरों पर कांग्रेस दावं खेल सकती हैं। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची 15 सितंबर तक आ सकती है। इसमें करीब 105 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा सकते हैं। पार्टी का प्रयास है कि 30 फीसदी सीटों पर युवाओं को मौका दिया जाए।

कांग्रेस अलाकमान मप्र चुनाव में नया प्रयोग करने जा रहा है। पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी मप्र चुनाव के लिए आगामी 15 से 20 सितंबर के बाद 100 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर सकती है। 12 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में मीटिंग होने वाली है। बता दें कि इसमें जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से मिले पैनल के नामों व पीसीसी और एआईसीसी के सर्वे में सामने निकलकर आए नामों पर विचार किया जाएगा। संभव है इसी बैठक में सूची पर मुहर लग जाए।
राहुल गांधी की मंशानुसार युवाओं को सबसे ज्यादा मौका
कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार इस दफा चुनाव में पार्टी के युवा चेहरों को महत्व दिया जाएगा। चूंकी राहुल गांधी हमेशा से युवाओं को आगे लाने के पक्ष में रहे हैं। इस कारण प्रदेश की 230 सीटों में से 30 फीसदी सीटों पर युवाओं को टिकट देने की तैयारी की जा रही है।
जो सीटें लगातार हार रहे, उन पर युवा चेहरे उतारेंगे
कांग्रेस आलाकमान ने तय किया है कि प्रदेश की ऐसी सीटें जिन पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी बीते 2 बार या ज्यादा समय से लगातार हार रहे हैं, उन सीटों पर पार्टी युवा चेहरों का प्रयोग सबसे ज्यादा करेगी। कहने का मतलब भाजपा का गढ़ बन चुकी विधानसभा सीटों पर पार्टी सशक्त युवा चेहरों की तलाश कर रही है। इन पर सबसे ज्यादा युवा मैदान में ताल ठोकते नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications