कार दुर्घटना: कंप्यूटर बाबा बोले- मुझे मारने की साजिश रची गई, मध्य प्रदेश के CM शिवराज जांच कराएं
बुरहानपुर, 19 अक्टूबर, 2021: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री "कंप्यूटर बाबा" गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से चर्चा में हैं। बीते रोज उनकी गाड़ी इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर झिरी गांव के पास बुरहानपुर के नेपानगर इलाके में दुर्घटना का शिकार हुई थी। उन्हें एक ट्रॉले ने सामने से टक्कर मारी थी। इस हादसे में "कंप्यूटर बाबा" तो बच गए, लेकिन उनका ड्राइवर घायल हो गया। वहीं, गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
Recommended Video

इस घटना पर अब कंप्यूटर बाबा का बयान आया है। उन्होंने हादसे को किसी की साजिश का हिस्सा बताया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कंप्यूटर बाबा ने बुरहानपुर में कहा कि, मुझे मारने की कोशिश की गई। यह किसी की साजिश हो सकती है। मैं चाहता हूं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस मामले की जांच कराएं। बाबा ने कहा कि, जांच-पड़ताल में जो भी दोषी मिले, उसे सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि, मैं तो बच गया लेकिन गाड़ी में बैठे अन्य लोगों को चोट आई हैं। बता दिया जाए कि, बाबा के ड्राइवर को बुरहानपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंप्यूटर बाबा की गाड़ी की सोमवार दोपहर 12.30 बजे एक ट्रॉले से टक्कर हुई थी। उसके बाद उनके फोटो सामने आए, जिसमें वह जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कम्प्यूटर बाबा साधु-संतों के साथ बुरहानुपर जिले के धुलकोट गांव में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में शामिल होने जा रहे थे। बाबा के अनुसार, गाड़ी में उनके साथ 5 साधु-संत थे। उनकी गाड़ी के पीछे भी एक गाड़ी थी।

-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications