MP News: कलेक्टर नेहा मीना को मिलेगा “बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड", इस दिन होगा सम्मान

भारत निर्वाचन आयोग ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना को "बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिस अवार्ड: 2024-25" से सम्मानित करने के लिए चुना है। यह प्रतिष्ठित अवार्ड उन्हें उनकी बेहतरीन कार्यशैली और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति प्रतिबद्धता के कारण मिला है।

कलेक्टर नेहा मीना को 25 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

Jhabua

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिया जाने वाला यह अवार्ड जनरल कैटेगिरी में देश भर के केवल 9 कलेक्टर्स और दो पुलिस अधीक्षक को दिया जायेगा। मध्य प्रदेश से एकमात्र कलेक्टर नेहा मीना का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। झाबुआ में जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य ने उन्हें इस सम्मान का पात्र बनाया।

निर्वाचन आयोग ने चुनावों के संचालन में आईटी पहल, सुरक्षा प्रबंधन, चुनाव प्रबंधन, सुलभ चुनाव, मतदाता सूची और मतदाता जागरूकता और पहुंच के क्षेत्र में उनके योगदान और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार घोषित किए हैं। प्रत्येक श्रेणी में जनरल, स्पेशल और स्टेट अवॉर्ड दिए जाएंगे।

गणतंत्र दिवस की तैयारियां

झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा गणतंत्र दिवस तैयारियों एवं परेड अभ्यास का अवलोकन किया गया। कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक पद्‌म विलोचन शुक्ल द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस की तैयारियों एवं परेड अभ्यास का अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ अस्थायी अस्पताल बनाये जाने हेतु, फायर ब्रिगेड, झांकियों को कार्यक्रम स्थल के पीछे व्यवस्थित रूप से रखने, स्कूली छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था हेतु टेंट लगाये जाने, कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये। इसी के साथ कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गणतंत्र दिवस में परेड की तैयारियों का भी अवलोकन किया गया।

ये भी पढ़े- MP: बिना हवा, मिट्टी और पानी के उगाई कश्मीर जैसी केसर, डॉक्टर ने पत्नी के साथ किया कमाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+