MP Weather: एमपी में कंपाने लगी ठंड, भोपाल इंदौर समेत कई जिलों में 10℃ तक पहुंचा पारा, IMD का लेटेस्ट अपडेट
MP ka Mausam: मध्य प्रदेश में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है।
उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिले कोहरे की चपेट में हैं। सुबह-सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो गई है।

Recommended Video
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कोहरे का असर रोज सुबह देखने को मिलेगा। फिलहाल प्रदेश के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। पचमढ़ी और मंडला जैसे पहाड़ी इलाकों में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
भोपाल इंदौर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। जिसके बाद से कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। फिलहाल मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का औसत तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस है। जिसमें आने वाले दिनों में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, रात के समय में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही प्रदेश में और भी ठंड का असर बढ़ सकता है। राजधानी भोपाल में शीतलहर का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में नवंबर माह के अंत से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications