मध्‍य प्रदेश में सीएम योगी बोले- चारों ओर एक ही स्‍वर है, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ यूपी ही नहीं अन्‍य भाजपा शासित राज्‍यों में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्‍यनाथ मध्‍य प्रदेश में चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

मध्‍य प्रदेश के अशोक नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दावा किया। उत्‍तर,दक्षिण,पूरब,पश्चिम हर तरफ एक ही लहर है इस बार फिर मोदी सरकार।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा चारो ओर एक ही स्वर है कि फिर एक बार मोदी सरकार और लोगों से पूछा जाता है कि मोदी सरकार क्यों चाहिए? तो लोग कहते हैं कि विकास के साथ-साथ सब कुछ होगा लेकिन 'जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। यह कृतज्ञता और संकल्प जो देश में दिख रहा है वो अभूतपूर्व है। ये नया भारत है।

अशोक नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाली भारतीय गठबंधन की सरकार बनी तो वे अल्पसंख्यकों के हित के अनुसार भोजन की स्वतंत्रता देंगे। क्या अल्पसंख्यकों की खाद्य रुचियां बहुसंख्यक समुदाय से भिन्न हैं? रोटी, चावल और नियमित भोजन के विकल्प समान हैं, लेकिन बहुसंखयक समाज के लिए गौ मांस खाना महापाप है।

सीएम योगी ने दोहराया औरंगज़ेब के जजिया कर को लागू करना चाहती है और "गाय की हत्या का समर्थन" भी करना चाहती है क्योंकि पार्टी "दिशाहीन" हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+