अपने बाप को बाप बोलने में दिक्कत क्यों? नेमप्लेट विवाद पर CM योगी को मिला धीरेंद्र शास्त्री का साथ

Pandit Dheerendra Krishna Shastri News: उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के नेमप्लेट वाले बयान को लेकर पूरे देश में सियासत गरमाई हुई है। इसी बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी का समर्थन करते हुए कहा, "यह अच्छा काम है। हमें अपने बाप का नाम लिखने में दिक्कत क्यों है? अपने बाप को बाप कहना चाहिए, दूसरे के बाप को नहीं." वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वह बागेश्वर धाम से अयोध्या तक पैदल यात्रा निकालेंगे।

name plate controversy dheerendra shastri

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बागेश्वर धाम तीर्थ पर कथा कर रहे है। जहां पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। यहीं पर पत्रकारों से हुई बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 'नेम प्लेट' विवाद को लेकर आगे कहा,"धार्मिक स्थानों पर दुकानों के बाहर नाम लिखना अच्छी बात है। हमें अपने बाप का नाम लिखने में क्या तकलीफ है? नाम रखना कोई बड़ी बात नहीं है, बस सत्य सामने आना चाहिए. कोई किसी को गुमराह न करे।

नवंबर में शुरू करेंगे बड़ी यात्राएं
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे बताया कि वह नवंबर में बागेश्वर धाम से ओरछा तक पैदल यात्रा चलेंगे। उसके बाद मथुरा से दिल्ली ओर फिर लखनऊ से अयोध्या तक यात्रा करेंगे। इसका उद्देश्य सिर्फ "समाज जगाओ, जात-पात मिटाओ, हिंदू धर्म एक हो जाओ".

इस दौरान उन्होंने बांग्लादेश में खराब हो रहे माहौल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। बता दें कि ममता बनर्जी ने कहा था कि बांग्लादेश में अगर कोई वहां के हालत से परेशान है, तो बंगाल में शरण ले सकता है।

मुख्यमंत्री योगी ने ये कहा था...
बता दें कि सावन के पहले दिन यानी कल 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसे लेकर कांवड़ यात्रा के मार्ग में पड़ने वाली दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के आदेश दिएहैं। सरकार के इस फरमान पर देश भर में सियासत जारी है। कुछ इसका समर्थन कर रहे हैं तो कुछ इसे नफरत फैलाने का काम बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+