कांग्रेस ने पढ़ाया गलत इतिहास, महात्मा गांधी, नेहरू को ही बताया आजादी दिलाने वाला: शिवराज

भोपाल, 27 नवंबर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में जो इतिहास पढ़ाया गया है, वो गलत है। सिर्फ कुछ लोगों की बात है जबकि कई नायकों को भुला दिया गया और उनको इतिहास में जगह नहीं दी गई। उन्होंने आजादी के आंदोलन में भी सिर्फ महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू को ही हीरो बना देने की बात कही। शनिवार को शिवराज सिंह चौहान ने खंडवा में क्रांतिसूर्य जननायक टंट्या भील गौरव यात्रा को शुरू करने के बाद ये बात कही।

 शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस ने पूरा इतिहास ही गलत पढ़ाया। इतिहास में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के योगदान से ही देश आजाद होने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि वो गांधी का सम्मान करते हैं लेकिन जो इतिहास बताया गया वो सच नहीं है। कांग्रेस ने इतिहास में आजादी की लड़ाई लड़ने वाले बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, रघुनाथ शाह, रानी लक्ष्मीबाई और तात्या टोपे जैसों को जगह ही नहीं दी।

शिवराज सिंह ने कहा कि टंट्या मामा ने भारत माता के लिए खुद को बलिदान कर दिया। बीजेपी सरकार जनजातीय नायकों को उनका श्रेय दिलाएगी। टंट्या मामा की जीवनी को किताबों में शामिल किया जाएगा जिससे लोग उनके बारे में जान सकें। बीजेपी सरकार अब टंट्या मामा का सही इतिहास पढाएगी और पातालपानी को एक नए तीर्थ के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या भील के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है। वहीं इंदौर में बन रहे आईएसबीटी बस स्टैंड का नाम टंट्या भील के नाम पर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+