सलकनपुर वाली मैया के दर्शन करने विजयासन धाम पहुंचे CM शिवराज, प्रदेशवासियों के लिए की खुशहाली की कामना

Madhya Pradesh News: नवरात्रि के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के सलकनपुर धाम पहुंचे। यहां मां विजयासन देवी की दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सलकनपुर वाली मैया के दर्शन कर मैं धन्य हो गया।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, 'सलकनपुर वाली मैया के दर्शन कर धन्य हो गया। नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और मां के चरणों में यही प्रार्थना है कि प्रदेश एवं देशवासियों पर आशीर्वाद की वर्षा करें।'

Shivraj Singh Chouhan

इस दौरान सीएम चौहान ने कहा कि मैया सब पर कृपा की वर्षा करती हैं। हम पर अपने आशीर्वाद की वर्षा करें। तोकि, सबका कल्‍याण हो, सब आनंदित रहें, सब सुखी एवं निरोग हों। आगे कहा कि मां ऐसी शक्ति दे कि जन कल्याण के कार्य निरंतर चलते रहे। यही मां के चरणों में प्रर्थना है। इस मौके पर पत्नी साधना सिंह एवं छोटे बेटे कुणाल भी उनके साथ थे।

सीएम यहां पर थोड़ी देर रुके। इसके बाद वह अपने आगामी कार्यक्रम के सिलसिले में हेलीकाप्टर से लटेरी, विदिशा के लिए रवाना हो गए। विदिशा में सीएम चौहन ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जैसे बाढ़ का पानी आने पर एक ही पेड़ पर आदमी, बंदर, सांप... पता नहीं कितने जीव जंतु इकट्ठे हो जाते हैं क्योंकि नीचे बाढ़ का पानी दिख रहा होता है।

वैसे ही ये विरोधी दल वाले थे, इन्होंने INDI गठबंधन बना लिया और सब इकट्ठा हो गए। लेकिन इनका गठबंधन बनने से पहले ही टूट गया। अभी सपा के अखिलेश यादव कह रहे थे कि कांग्रेसियों ने धोखा दिया। रात भर बिठाया और हमें सीटें नहीं दी, हम तो अलग चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+