CM शिवराज बोले MP को बर्बाद करने वालों के हाथ में न सौंपे, कमलनाथ की अपील आओ बनाए मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh assembly election 2023: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ आज जमकर सियासी बयान बाजी का दौर भी जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां बधाई के साथ जनता से नाम ना लेते हुए कांग्रेस को वोट न देने की अपील की। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने नारा लगाया मध्य प्रदेश है तैयार आ रही है कांग्रेस सरकार।

वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने एक्स पर नई घोषणा करते हुए बताया कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह "मेरी बिटिया रानी रोजाना" लागू करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृजेश वीडियो को प्रदेश की स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि एमपी को बीमारू राज्य से विकसित राज्य में भाजपा की सरकार लाई है।

CM Shivraj Singh Chauhan said, do not hand over MP to those who destroy it, Kamal Nath appeal

सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को ऐसे हाथों में नसों पर जो मध्य प्रदेश के तबाही और बर्बादी के जिम्मेदार थे जिन्होंने मध्य प्रदेश को अंधेरों, गड्ढों, भ्रष्टाचार और घोटालों का प्रदेश बना दिया था। उनसे मध्य प्रदेश को बचाना है। अभी हम आचार संहिता के कारण कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं। चुनाव नतीजे के बाद हम बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में यह भी बताया कि किस तरह से 2003 के बाद मध्य प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास हुआ है और पूरे प्रदेश में मध्य प्रदेश विकसित प्रदेशों की कतार में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने प्रगति और विकास की नई मंजिल तय की है 2003 में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए थी जो आज 1 लाख 10 हजार रुपए हो गई है। सीएम ने कहा कि प्रदेश को अभी और आगे ले जाना है इसके लिए हमें आशीर्वाद दे।

अधूरे सफर को जल्द पूरा करेंगे: नाथ

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ में भी प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर बधाई दिए कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है कि हम संकल्प लें कि मध्य प्रदेश को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुशासन, सुरक्षा सद्भावना और संस्कृति के पर्याय बनाने के अधूरे सफर को जल्द पूरा करें और इसके माध्यम से आओ बनाए मध्य प्रदेश। वही प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भी बधाई देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश है तैयार, आ रही कांग्रेस सरकार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+