Gwalior News: ग्वालियर में CM शिवराज ने की बड़ी घोषणा, गरीब लाडली बहनों का बिजली बिल केवल ₹100 आएगा
CM Shivraj singh chauhan News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में बढ़े हुए बिजली के बिलों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि जिन गरीब लाड़ली बहनाओं के बड़े-बड़े बिजली के बिल आए हैं, वो बिल बहनें नहीं भरेंगी, मैं भरवाऊंगा। इस महीने तक के बिल हम जीरो कर देंगे, अगले महीने से जिनके एक किलोवाट से कम की बिजली की खपत है उनके बिल केवल ₹100 आएंगे।
बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख लाडली बहनों के खाते में 1269 करोड रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा कि मैंने लाड़ली बहनों से 27 अगस्त को कहा था कि सावन के महीने में रसोई गैस सिलेंडर ₹450 में दूंगा। अब हम एक योजना लेकर आ रहे हैं, जिसमें गरीब बहनों को ₹450 में ही रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा, बाकी पैसा सरकार भरवाएगी।

ग्वालियर में सीएम शिवराज ने महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मेरी बहनों, अगले साल से हमारे बच्चे कक्षा 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक नंबर लाएंगे तो मामा उन्हें लैपटॉप के लिए ₹25 हजार उनके खातों में डालेगा। गांव और शहर के स्कूल में कक्षा 12वीं जो बच्चे प्रथम, द्वितीय, तृतीय रैंक लाएंगे उन्हें मामा स्कूटी दिलाएगा। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ग्वालियर में "मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ग्वालियर" के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
Recommended Video
सीएम शिवराज ने आज सुबह ग्वालियर पहुंचकर सबसे पहले भगवान अचलनाथ का अभिषेक किया और जनदर्शन के लिए निकल पड़े रोड शो के दौरान उनके साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नगर विमान एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अनेक जन प्रतिनिधि व संगठन के नेता मौजूद रहे। रोड शो के दौरान जगह-जगह चल के विभिन्न जिलों से आई महिलाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications