बोरवेल में गिरे प्रह्लाद की मृत्यु पर CM शिवराज चौहान ने जताया दुख, किया 5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान
टीकमगढ़। चार नवंबर को बोरवेल में गिरा तीन साल का प्रह्लाद आखिर जिंदगी की जंग हार गया। एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार (07 नवंबर) की देर रात करीब तीन बेज रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया और तीन साल के प्रह्लाद को बाहर निकाल लिया। हालांकि, उसे बचाया नहीं जा सका। बोरवेल से प्रह्लाद के जीवित बाहर ना आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है और पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है।

Recommended Video
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मुझे अत्यंत दुःख है कि निवाड़ी के सैतपुरा गांव में अपने खेत के बोरवेल में गिरे मासूम प्रहलाद को 90 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी बचा नहीं पाए। एसडीआरएफ़, एनडीआरएफ़, और अन्य विशेषज्ञों की टीम ने दिन-रात मेहनत की लेकिन अंत में आज सुबह 3:00 बजे बेटे का मृत शरीर निकाला गया। दुःख की इस घड़ी में, मैं एवं पूरा प्रदेश प्रह्लाद के परिवार के साथ खड़ा है और मासूम बेटे की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है।'
सीएम ने ऐलान किया कि सरकार द्वारा प्रह्लाद के परिवार को 5 लाख रुपए का मुआवज़ा दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार के खेत में एक नया बोरवेल भी बनाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं उन सभी से करबद्ध प्रार्थना करता हूं कि जो भी अपने यहां बोरवेल बना रहे हैं, वो बोर को किसी भी समय खुला न छोड़ें। पहले भी ऐसे अकस्मात में बहुत से मासूम अपने जीवन गंवा चुके हैं। आप सब भी कहीं अगर अपने आस-पास बोरवेल बन रहे हों तो उसे मज़बूती से ढंकने का प्रबंध करें और करवायें।'












Click it and Unblock the Notifications