'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' दुनिया में महिलाओं के कल्याण की सबसे बड़ी योजना है: CM शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज ने कहा कि 'मप्र में लाड़ली बहना योजना' महिलाओं, बेटियां के कल्याण की दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। हमारा लक्ष्य राजनीति नहीं बल्कि बहन-बेटियां कैसे सुखी रहें, इसके लिए पैदा होने से लेकर पेंशन योजना बनाई है।

सीएम शिवराज ने 4200 दूल्हा-दुल्हनों को एक साथ दिया आर्शीवाद

"Chief Minister Ladli Behna Yojana" मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh Chouhan) शनिवार को सागर जिले के गढ़कोटा पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजित 21 कन्यााओं के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने मंच से कन्याओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मामा की दुआएं लेती जा, जा तुझको सुखी संसार मिले। मुख्यमंत्री ने यहां बेटियों, महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सबका कल्याण हो, यहीं हमारा प्रयास है।

सीएम शिवराज ने 4200 दूल्हा-दुल्हनों को एक साथ दिया आर्शीवाद

गढ़ाकोटा में आयोजित सामूहिक कन्यादान योजना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति हमारे लिए पेशा नहीं हैं, बल्कि समाजसेवा का माध्यम है। यहां पर हर जाति, समाज, धर्म के लोग हैं, ये तो सामाजिक समरसता का महाकुंभ हो गया। सारी जाति, सारे समाज, हम सब भारत मां के लाल हैं। एक मंडप के नीचे हैं। हमारा एक ही लक्ष्य है। वैसे तो सभी को ध्यान में रखकर योजना बनाते हैं, लेकिन विशेषकर बहन बेटी ये कैसे सुखी रहें, इसको लेकर विशेष रूप से काम किए गए हैं। मप्र में बेटियां के पैदा होते से ही लाड़ली लक्ष्मी, स्कूल के नि:शुल्क किताबें साइकल, स्कॉलरशिप, गरीब कन्याओं की शादी, गरीब है तो मां बनने के पहले 4 हजार, प्रसव के बाद गुड़ के लड्डू के लिए 12 हजार सहित तमाम योजनाए हैं। अब महिलाएं छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान न हो इसके लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लाए हैं। हर महिला के खाते में एक हजार रुपए डालेंगे।

Recommended Video

    CM का सागर होगा आगमन,रहस मेले में शामिल होंगे और जाने क्या रहेगा ख़ास
    सीएम शिवराज ने 4200 दूल्हा-दुल्हनों को एक साथ दिया आर्शीवाद

    नव युगलों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया
    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर गोपाल भार्गव ने नव युगलों पर पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद दिया। उन्होंने योजना के तहत कन्याओं को दी जाने वाली उपहार सामग्री को देखा। आयोजन में एक साथ 2100 कन्याओं के विवाह का दावा भी किया जा रहा है। इसके पूर्व बीते 20 सालों में करीब 20 हजार शादियां कराई जा चुकी हैंं। शनिवार को आयोजित आयोजन में 2100 कन्याओं का एक साथ विवाह एक रिकॉर्ड है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+