MP में चल रहा है जनता की तकदीर और प्रदेश की तस्वीर बदलने का महा अभियान : सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले के शाहगंज में जनता से वादा किया कि अब किसी भी गरीब की आंखों में आंसू नहीं रहेंगे। जनता की तकदीर और प्रदेश की तस्वीर बदलने का महाअभियान चल रहा हैं।

shivraj singh

CM Shivraj great campaign: यदि सरकार की नीयत और नीति दोनों ठीक हो तो तस्वीर और तकदीर बदलती है। यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के शाहगंज नगर के गौरव दिवस समारोह में कही। सीएम बोले कि जनता की तकदीर और प्रदेश की तस्वीर बदलने का महाअभियान चल रहा है। मेरी जिंदगी का मकसद है, हर किसी की जिंदगी में खुशहाली लाना और इसके लिये मैं निरंतर कार्य कर रहा हूं। यदि आपकी जिंदगी खुशहाल होती है, तो मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थकता है।

bjp shivraj

मुख्यमंत्री सीहोर जिले के शाहगंज नगर के गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नगर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितलाभ और स्वीकृति-पत्र हितग्राहियों को वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के साथ समाज के सहयोग से शाहगंज आज प्रदेश के अन्य शहरों के लिये प्रेरणा बन गया है। शाहगंज स्वच्छता में छोटे शहरों में नंबर एक है। यहाँ शासन की सभी योजनाएँ व्यवस्थित रूप से लागू हुई हैं। गौरव दिवस का आयोजन भी व्यवस्थित ढंग से किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जनहित की कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक मिले। शाहगंज के जिन 13 गांवों में नर्मदा पाइप लाइन नहीं है, वहां 55 करोड़ की नई योजना बनाने का भरोसा भी दिया। जिससे 3400 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। सीएम ने कहा कि अब कोई भी खेत सूखा नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शाहगंज क्षेत्र में नवीन नगर परिषद कार्यालय और कायाकल्प अभियान के अंतर्गत वार्डों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा भी की। जिले के प्रभारी और लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को जननायक बताते हुए कहा कि अब वे लाडले मामा से लाडले भाई भी बन गये हैं। मंत्री डॉ. चौधरी ने मुख्यमंत्री का कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार जताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+