Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सीएम ने कहा 12 जनवरी से प्रदेशभर में "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" का शुभारंभ होगा

Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेश सरकार" महिला सशक्तिकरण" की दिशा में एक और बड़ा आयोजन करने जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार चारों मिशन पर काम कर रही है। खासकर के महिला सशक्तिकरण की दिशा में मकर सक्रांति के अवसर पर हम एक बड़ा कार्यक्रम करने जा रहे हैं। इसमे महिलाओं के जीवन में बदलाव खासकर आर्थिक स्थिती में उनके जीवन में स्वरोजगार का, स्वावलंबन का उनके जीवन स्थिती को बदलते हुए बहनों की जिंदगी में बदलाव आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी योजना के अधार पर हमने अपने लाड़ली बहनों की राशि में पिछले समय सरकार बनने के बाद राशि की बढ़ोतरी की थी। हम ऐसे ही अलग-अलग आयाम जोड़ने जा रहे हैं जिससे उद्धोग में, स्वावलंबन में तथा स्वयंसहायता समुह में बहनों की स्थिती और बेहतर हो। उन्होंने कहा कि अब हमारे बड़े-बड़े रेडिमेंट गारमेंट्स और अन्य प्रकार के इंडस्ट्री में भी खासकर महिला क्रम अधारीत कार्यों को प्रारंभ कर रहे हैं। जिससे उनकी जिंदगी में रोजगार का एक अलग मौका मिलेगा।

cm mohan

रेडिमेंट गरमेंट्स की इंडस्ट्री में चार हजार से सात हजार अलग-अलग स्तर के कारखाने खोलने जा रहे हैं। अतीत में हमने चार कारखाने प्रारंभ किए थे। इसके अधार पर इंडस्ट्री में पांच हजार प्रति लेवर इंसेंटिव देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने जो संकल्प पत्र में कहा है उससे भी बेहतर दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमने युवा शक्ति का भी संकल्प लिया था तो युवा, महिला किसान और गरीब सबके जीवन में बदलाव आए। प्रदेश के उन्नती में सबका सहयोग हो इसी भाव से सरकार कार्य कर रही है। सरकार के योजनाओं के बदौलत निश्चित रुप से प्रदेश की तकदीर बदलेगी। युवाओं के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए हमने विभिन्न आयामों में काम किया है। महिला हो या पुरुष उनके जीवन में उन्नती हो, उन्हें बेहतर अवसर प्राप्त हो।

उन्होंने कहा कि 12 जनवरी से प्रदेशभर में "स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन" का शुभारंभ होगा। उसी दिन मैं शजापुर जिले के कालापीपल तहसील से लाड़ली बहनों के खातों में "लाड़ली बहना योजना" की राशि अंतरित करुंगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+