Sagar: बाजार में अब नशे की टेबलेट, कट्टरबाज करते हैं नशा, छापामारी के बाद ड्रग स्टोर सील
सुबह सीएम, दोपहर में एसपी के आदेश, शाम को ड्रग्स माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाईपुलिस ने मेडिकल स्टोर सील किया, अवैध अहातों पर छापामार कर अवैध शराब जब्तसुबह सीएम ने हड़काया, दोपहर में एसपी लाइव आए, शाम को माफिया पर ताबड़तो
माफिया पर शिकंजा कसने के लिए लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह ऑनलाइन बैठक कर अधिकारियों को सख्ती से कार्रवाई से निर्देश दिए तो दोपहर में सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक फेसबुक पर लाइव आए और लोगों से ड्रग्स माफिया, अवैध शराब के कारोबारी, सट्टा, जुआ माफिया के खिलाफ सूचना देने के लिए जनता से अपील की, शाम तक इसका असर हुआ, सूचनाए साहब तक पहुंचना शुरु हो गया। शाम के बाद पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापामार कर कटरबाजों को बेची जाने वाली प्रतिबंधित गोलियों की खेप जब्त कर ली गई। अवैध अहातों पर भी पुलिस ने दबिश दी है।

आप पुलिस की मदद करिए, हम जानकारी गुप्त रखेंगे
सागर एसपी तरुण नायक ने बीते दोपहर फेसबुक लाइव आकर लोगों से अपील करते हुए बताया कि पुलिस एक हेल्पलाइन सेल बना रही है। इस पर कोई भी व्यक्ति अवैध कारोबार, नशे, अवैध शराब के कारोबार, जुआ, सट्टा व अन्य अपराध से जुड़ी जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम-पता गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर भी रहेगा, जिस पर अपराध व अवैध कारोबार व इसी तरह के अपराध से जुड़ी जानकारी कोई भी व्यक्ति दे सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जानकारी देने वाले का नाम, नंबर व पता गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी चीजें समाज की एवं परिवार को विनाश की ओर ले जाती हैं, इसलिए इन सब पर कार्रवाई के लिए आप पुलिस का सहयोग करें। एसपी नायक ने कहां की आगामी समय में हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी उन्होंने कहा कि अभी जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है फिर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

अपराधों पर कार्रवाई करने में सागर टाइप फाइव में शामिल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को वर्चुअल कान्फ्रेंस के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर कान्फ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला अधिकारियों की बैठक ले रहे थे, तभी कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भू-'माफियाओं, गुंडा एवं शासकीय भूमि पर से कब्जा हटाने में प्रदेश में पांचवें स्थान पर आने एवं संपूर्ण मध्यप्रदेश में सनसनीखेज संवेदनशील अपराधियों को ट्रेस कर अपराधी को गिरफ्तार किए जाने पर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications