MLB स्कूल का वजूद कायम रहेगा, CM राइज स्कूल नई जगह बनेगा

CM राइज स्कूल के कारण सागर के जिस महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी स्कूल की बलि चढ़ने वाली थी, अब वह सुरक्षित और अपने मूल स्वरुप में यथावत रहेगा। शहरवासियों की भावनाओं, आंदोलन और विधायक की पहल के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम राइज को नई जगह शिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

MLB School

Madhya Pradesh सरकार ने सागर में एमएलबी स्कूल को सीएम राइज स्कूल में स्वीकृत किया था। प्लान के अनुसार शहर की इकलौती कन्या शाला और ऐतिहासिक भवन वाली महरानी लक्ष्मीबाई स्कूल को तोड़कर यहां नया भवन बनाकर सीएम राइज में कन्वर्ट करना थी। इसको लेकर स्कूल के बच्चों, स्टाफ सहित जागरुक शहरवासी विरोध में खड़े हो गए थे। धरना-प्रदर्शन भी किया गया। विधायक शैलेंद्र जैन ने यह मामला सीएम की जानकारी में दिया था, जिसके बाद सीएम शिवराज सिह चौहान ले सीएम राइज स्कूल को एमएलबी से अन्यत्र जगह शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

Cm & Mla

MLA शैलेंद्र जैन ने शहर के महारानी लक्ष्मी बाई कन्या (MLB) स्कूल को शासन द्वारा चिन्हित CM राइस स्कूल के रूप में उन्नयन के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। उन्हें बताया कि लोग एमएलबी स्कूल को यथावत रखना चाहते हैं। इसलिए सीएम राईज स्कूल स्कूल को एमएलबी से अलग रखा जाए। मुख्यमंत्री ने विधायक जैन की बात सुनकर कहा कि जब शहरवासी एमएलबी स्कूल को बरकरार रखना चाहते हैं तो वह यथावत रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमएलबी स्कूल को यथावत बरकरार रखते हुए सीएम राइज को नई जगह पर शिफ्ट किया जाए। बता दें कि इस मामले में पूर्व में शहर के नागरिकों ने आंदोलन तक कर धरना दे दिया था। इस मामले की जानकारी विधायक ने सीएम को फोन पर दी थी।

जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए तत्काल निर्णय कर दिया
विधायक शैलेंद्र जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सीएम राइज स्कूल शहर के लिए दी है। एमएलबी का उन्ययन कर उसे सीएम राइज बनाने का प्लान था। यदि बच्चे, स्कूल स्टाफ और सागर के लोग इस एमएलबी को यथावत रखना चाहते हैं तो जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए सीएम राइज का नई जगह सरकारी जमीन देखकर वहां तैयार किया जाएगा। इसे बड़े और निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित कर बच्चों को सुविधा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+