MP News: उज्जैन में CM मोहन यादव का IAS और IPS अधिकारियों को साफ संदेश, जबरन वसूली नहीं होगी बर्दाश्त
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन संभाग की बैठक में साफ कर दिया कि किसी भी विभाग में जबरन वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संभाग की समीक्षा बैठक में सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों से कहा है कि जबरन वसूली की घटनाओं पर संज्ञान ले और त्वरित कार्रवाई करें। उनके इस संदेश को भ्रष्टाचार पर मजबूती से लगाम लगाने की ओर संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार की सुबह उज्जैन संभाग के देवास उज्जैन शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर रतलाम और नीमच जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत की सीईओ की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय के अफसर को भी उन्होंने कहा है कि पुलिस में लंबित प्रमोशन के आदेश तुरंत जारी किए जाएं। इस पर जल्दी अमल किया जाएगा।

मोहन यादव ने कहा कि जबरन वसूली की बहुत शिकायतें है सामने आती है, ऐसी सभी शिकायतों को संज्ञान लें और इस पर तत्काल कार्रवाई होना चाहिए उन्होंने पहले सभी कलेक्टरों से उनके जिले में चल रहे कामकाज की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षकों से उनके जिले में कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत की। इस तरह जिला पंचायत के सीईओ के भी कामकाज की समीक्षा की।
14 जनवरी को उज्जैन में होगी कैबिनेट बैठक
इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि कैबिनेट की बैठक वे उज्जैन में भी करेंगे ऐसा माना जा रहा है कि खरमास के बाद में यहां पर बैठक करेंगे। बताया जाता है कि 14 जनवरी को दिन में डॉ मोहन यादव की कैबिनेट बैठक हो सकती है।
अब हर संभाग में होगी समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन संभाग के सभी जिलों की समीक्षा बैठक करने के दौरान यह भी कहा कि वह हर संभाग में इसी तरह की समीक्षा बेटा करते रहेंगे। इसकी शुरुआत उन्होंने उज्जैन संभाग की बैठक से की है।












Click it and Unblock the Notifications