नवरात्रि के पहले दिन मैहर में मां शारदा के दर्शन करने जाएंगे सीएम मोहन यादव
मंगलवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस अवसर पर राज्य के शक्ति पीठ मैहर में मां शरदा के दर्शन करने के लिए जाएंगे। सीएम मोहन यादव 9 अप्रैल की सुबह 10 बजे जबलपुर से मैहर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सबसे पहले माता शारदा के दर्शन करने जाएंगे और फिर माता शारदा का आशीर्वाद लेकर चुनावी जनसभा में शामिल होंगे।

बता दें लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव का सतना लोकसभा क्षेत्र में दूसरा और मैहर जिले में पहला दौरा है।
मैहर के घंटाघर में सीएम एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम बालाघाट रवाना हो जाएंगे।
सीएम के आगमन की तैयारियां में जिला प्रशासन जुटा रहा वहीं शाम को एएसपी मुकेश कुमार वैश्य व विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे।
सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस को व्यवस्था करना काफी चुनौतीपूर्ण था क्योंकि नवरात्रि के मौके पर यहां पर विशाल मेला लगता है जिसमें हजारों की संख्या में लोग एकत्र होते हैं।
नवरात्रि मेला की व्यवस्था के साथ सीएम के कार्यक्रम को लेकर भी पुलिस कर्मियों एवं अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। वहीं मैहर भाजपा ने भी घंटाघर में मुख्यमंत्री की सभा के लिए इंतजाम किया।












Click it and Unblock the Notifications