मोहन मंत्रिमंडल से शिवराज कैबिनेट के कई दिग्गज बाहर, पहली बार के 13 विधायकों को मंत्री बनाकर सबको चौंकाया

Madhya Pradesh Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार के नवगठित मंत्रिमंडल का स्वरूप पूर्ववर्ती शिवराज सिंह की सरकार से अलग है। इस बार पार्टी ने नए-पुराने चेहरों का समावेश किया है। इसके चलते कई दिग्गज नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।

मोहन कैबिनेट में 28 मंत्रियों को जगह दी गई है। इसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों शपथ ली है। इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जैसा पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि कई दिग्गज नेताओं का पत्ता कट सकता है। ठीक वैसा ही हुआ है।

Madhya Pradesh Cabinet Expansion
मध्य प्रदेश के सबसे सीनियर विधायक और वर्तमान विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव को भी इस बार निराशा हाथ लगी है। हालांकि जब उन्हें प्रोटेम स्पीकर का पद दिया गया था तभी से माना जा रहा था कि उनका मंत्रिमंडल में शामिल हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। ठीक वैसा ही हुआ है, आपको बता दें गोपाल भार्गव के समर्थकों ने उन्हें सीएम बनाने के लिए भी माहौल बनाया था।

मुख्यमंत्री मोहन के कैबिनेट विस्तार में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र सिंह को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिली। बता दें वे शिवराज सरकार में कई बड़े मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके बाद भी इस बार इन्हें निराशा हाथ लगी है। इसके अलावा शिवराज सरकार में वित्त मंत्री रहे जयंत मलैया भी अब विधायक बन कर रह गए हैं। लेकिन उन्हें मोहन कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।

पूर्व विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम को लेकर अटकलें थी इस बार उन्हें राज्यमंत्री बना सकती है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है, इसके साथ ही पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के हाथ एक बार फिर मायूसी लगी है। तो वहीं सांसद से विधायक बनी रीति पाठक का भी डिमोशन हो गया है। अब वे केवल विधायक बनकर ही रह गई हैं।

डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल में ये बने मंत्री

कैबिनेट मंत्री -
1-प्रदुम्न सिंह तोमर, ग्वालियर
2-तुलसी सिलावट
3- एंदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाह, ग्वालियर
5-विजय शाह
6-राकेश सिंह, जबलपुर
7-प्रह्लाद पटेल, नरसिंहपुर
8-कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर-1
9-करण सिंह वर्मा, इछावर
10-संपतिया उईके, मंडला
11-राव उदय प्रताप सिंह, गाडरवारा
12-निर्मला भूरिया, पेटलावद झाबुआ
13-विश्वास सारंग, नरेला भोपाल
14-गोविंद सिंह राजपूत, सुरखी सागर
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान, अलीराजपुर
17-चैतन्य कश्यप, रतलाम
18-राकेश शुक्ला, मेहगांव भिंड

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )

19-कृष्णा गौर, गोविंदपुरा भोपाल
20-धर्मेंद्र लोधी, जबेरा दमोह
21-दिलीप जायसवाल
22-गौतम टेटवाल
23- लखन पटेल, दमोह
24- नारायण पवार

राज्यमंत्री -
25--राधा सिंह, चितरंगी सीधी
26-प्रतिमा बागरी, रैगांव सतना
27-दिलीप अहिरवार, चंदला छतरपुर
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल, उदयपुरा

प्रदेश में पहली बार बन रहे मंत्री

नरेंद्र शिवाजी पटेल
संपतिया उईके
निर्मला भुरिया
नागर सिंह चौहान
चेतन्या कश्यप
धर्मेंद्र लोधी
दिलीप जायसवाल
गौतम टेटवाल
लखन पटेल
नारायण पवार
राधा सिंह
प्रतिमा बागरी
कृष्णा गौर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+