खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा एमपी, CM मोहन यादव ने कहा- खिलाड़ियों को सुविधाएं देने में नहीं रहेगी कमी

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में पूरे देश में आगे जाएगा। राज्य सरकार से खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं तो मिल ही रही हैं, भविष्य में खिलाड़ियों को और अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

दरअसल, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ द्वारा समन्वय भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए सीएम यदाव ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी कबड्डी, कुश्ती के अलावा सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में खेल प्रशिक्षकों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया और कहा कि हर जिले में एक एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा।

MP CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में 2036 और 2040 के ओलम्पिक खेलों की तैयारी भी अभी से शुरू कर दी गई है। सरकार समय रहते खेलों और खिलाड़ियों की चिंता कर रही है। प्रदेश में स्पोर्टस डिपार्टमेंट के साथ-साथ उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा आदि के साथ मिलकर खेलों को आगे बढ़ाएंगे। सभी संस्थाओं को अनुदान दिया जाएगा।

सीएम ने ओलंपिक संघ को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आज जो शंखनाद हुआ है नए खिलाड़ियो के माध्यम से प्रदेश खेलों में आगे जाएगा। मध्यप्रदेश में खेल के विकास की बहुत संभावनाएं हैं। पीएम मोदी का अभिनंदन करें, उन्होंने नई शिक्षा नीति में खेल को पाठ्यक्रम बनाया है। यह बहुत ऐतिहासिक कदम है।

भारत में खेल की महत्ता है। धनुष तोड़ कर भगवान श्रीराम ने जो पराक्रम दिखाया, वह हमारे पुरूषार्थ और पराक्रम का उदाहरण है। वह जमाना गया जब सारे खेलों में हम खाली हाथ आते थे। सारे खेलों में देश के नेतृत्व का परिवर्तन और संकल्प शक्ति से पुरस्कार आ रहे हैं। सभी प्रकार के प्रमोशन में खिलाड़ियों का ध्यान रखा जाएगा।

खेल एवं युवक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सीएम यादव कुश्ती के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। इसलिए उनके अंदर खेल के प्रति आकर्षण है ,लगाव और भावना भी है। कहा कि खेल, खिलाड़ी और स्थान किसी भी सभ्य समाज के लिए आवश्यक है। पहले लोगों में खेल के प्रति उत्साह नहीं था। अभिभावक भी बच्चों को खेल से दूर रखते थे।

लेकिन, अब धीरे-धीरे खेलों के प्रति सोच में परिवर्तन आया और हम खेल के हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने काम किया है उसी का परिणाम है कि हमारी महिला, पुरूष और बालकों की टीमें विश्व में विजय प्राप्त कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+