कांग्रेस हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान नहीं करती है: मोहन यादव

अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, मंदिर का निर्माण अक्टूबर माह तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे पहले 22 जनवरी को मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।

देश की कई बड़ी पार्टियों, अलग-अलग संगठन के लोगों, सम्मानित लोगों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए न्योता दिया गया है। लेकिन कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

MOHAN YADAV

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है, पहले इन लोगों ने राम मंदिर के निर्माण में अड़ंगा लगाया, अब प्राण प्रतिष्ठा का अपमान कर रहे है। कांग्रेस ने देश की बहुसंख्यक आबादी के साथ उनकी भावनाओं का कुठाराघात किया है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। वो नहीं आना चाहते हैं तो ना आएं, लेकिन सार्वजनिक रूप से निमंत्रण को अस्वीकार करके सभी हिंदुओं की भावनाओं के साथ गलत किया है।

बता दें कि 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम को खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मॉनिटर कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गर्भगृह का भी दौरा किया, यहां उन्होंने चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान की पूजा अर्चना की। बता दें कि 22 जनवरी के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+