'BJP देश की एकमात्र ऐसी पार्टी, जो हर व्यक्ति को साथ लेकर चलती', CM मोहन यादव
BJP National Convention: लोकसभा चुनाव से पहले देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन-2024 के दूसरे दिन रविवार को पार्टी के सभी दिग्गज नेताओं ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अधिवेशन में सियासी प्रस्ताव से लेकर किसानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के जरिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।
यहां मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग, हर व्यक्ति को साथ लेकर चलती है।

सीएम ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल एवं कुशल नेतृत्व में न सिर्फ देश विकास पथ पर तीव्र गति के साथ आगे बढ़ रहा है, अपितु विश्व भर में भारत को सर्वाधिक सम्मान भी मिल रहा है। आज संपूर्ण देश में बस एक ही नारा गूंज रहा है 'एक बार फिर से एक मोदी सरकार'।
कांग्रेस पर सीएम ने साधा निशाना
इस अधिवेशन में सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन एक घमंडिया गठबंधन है। यह किसी का भी भला नहीं करेगा। किसी भी वर्ग के बारे में नहीं सोचेगा। सिर्फ एक पुतले को खडा करके अपना काम निकाल लेगा।












Click it and Unblock the Notifications