OPINION: MP में किसानों के अच्छे दिन, CM मोहन यादव की घोषणा से खुलेगी तकदीर
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार किसान हित में ऐतिहासिक फैसले लेते नजर आ रहे हैं, जहां उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने बेहद खास घोषणा की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ की क्षमता मैं वृद्धि की जाएगी। शासन का प्रयास है कि दुग्ध संघ के माध्यम से दुग्ध उत्पादक किसान अधिकाधिक रूप से लाभान्वित हों। प्रत्येक किसान परिवार के पास कम से कम 50 हजार रुपए बोनस राशि पहुंचे।

उज्जैन दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता को 10 लाख टन किया जाएगा। इसके साथ ही दुग्ध संघ की भूमिका को धरातल स्तर तक प्रभावी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मध्य प्रदेश सभी क्षेत्रों में समान रूप से प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कृषि आधारित मध्य प्रदेश में किसानों की आय में और अधिक वृद्धि हो इसके लिए शासन कृत संकल्पित है। प्रदेश की कृषि विकास दर को और आगे ले जाना है इसमें पशुपालक दुग्ध उत्पादक किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शासन का प्रयास है कि दुग्ध उत्पादन में और अधिक वृद्धि हो। इसमें दुग्ध सहकारिता की बड़ी भूमिका रहेगी दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ बड़ी हुई मात्रा की खपत हेतु भी कार्य किया जाएगा। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से दुग्ध खपत हेतु दुग्ध संघ की क्षमता में वृद्धि की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, दुग्ध सहकारी संघ को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों के लिए जितनी भी राशि चाहिए वह दी जाएगी। धरातल स्तर तक दुग्ध सहकारी संघ की भूमिका को प्रभावी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन दुग्ध संघ मेरा अपना परिवार है। वर्तमान में उज्जैन दुग्ध संघ की ढाई लाख टन क्षमता में वृद्धि कर 10 लाख टन तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके प्रॉफिट को भी बढ़ाकर 100 करोड रुपए तक ले जाना है। इसके साथ ही कर्मचारी हितों को भी पूरा खयाल रखा जाएगा।
ये भी पढ़े- MP में होगी होमगार्ड जवानों की भर्ती, CM मोहन यादव ने दिए खास संकेत












Click it and Unblock the Notifications