25 दिसंबर को बुंदेलखंड की प्रगती का नया इतिहास लिखा जायेगा:CM मोहन यादव
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को टीकमगढ़ की जतारा तहसील में जन-कल्याण पर्व सह किसान सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगती की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। सीएम ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के माध्यम से 25 दिसंबर को केन- बेतवा लिंक परियोजना के रुप में बुंदेलखंड की प्रगति का एक नया इतिहास लिखा जाएगा।
सीएम ने कहा कि हमारे बुंदेलखंड में किसी बात में कमी नहीं थी। हर चीज में समर्थ,सक्षम और अपने आप में बहादुरी से भरा हुआ इतिहास है। दुनिया के कई सारे लोग आज भी बुदेलखंड के नाम से गौरवान्वित होते हैं। उन्होंने कहा हमारे लिए आल्हा ऊदल के जबाने से लेकर महाराजा छत्रसाल तक एक से बड़े एक नाम हुए जो बुंदेलखंड के लिए गर्व का विषय है, लेकिन प्रकृति के मार के कारण और पानी की कमी के कारण से यहां से जो पलायन होता था वह चिंता का विषय था। सीएम ने कहा कि मुझे अब इस बात का संतोष है क्योंकि विश्व का पहला नदी जोड़ों अभियान स्वर्गीय भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी के जयंती के दिन होने वाला है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ को 105 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है। सीएम ने कहा कि 25 दिसंबर को पीएम मोदी खजुराहो में इस परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना बुंदेलखंड के लिए खुशी लेकर आएगी,इससे पूरे बुदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। अब टीकमगढ़ में सूखे की समस्या नहीं होगी क्योंकि टीकमगढ़ के माथे पर विकास का तिलक लग रहा है।
सीएम ने कहा-बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अब बुंदेलखंड वालों को सूखे की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योकि बहुप्रतिक्षित केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना से बड़े पैमाने पर सिंचाई और पेयजल की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना से बुंदेलखंड की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली है। इस परयोजना से बिजली उत्पादन भी बढ़ेगा, फसलों की पैदवार में बढ़ोतरी होगी और पर्यटन क्षेत्र में भी विकास के नए मार्ग खुलेंगे।
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि बुंदेलखंड से होने वाले पलायन भी अब रुकेंगे जो सभी क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष का विषय है। सीएम ने किसानों को लड्डू खिलाया और 25 दिसंबर को खजुराहों में आयोजीत होने वाले केन-बेतवा लिंक परियोजना के भूमि-पूजन कार्यक्रम में आमंत्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications