कांग्रेस बताए वो बुंदेलखंड के विकास कार्यों के साथ हैं या विरोध में? CM मोहन
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन ने जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा है कि जयराम रमेश जी के शब्दों के पिछे भाव राहुल गांधी और उनके परिवार का है। सीएम मोहन यादव ने जयराम रमेश के द्वारा केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के शिलान्यास पर किए गए X पर पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को विकास और गरीबों की सेवा से तकलीफ होती है।
आपको बता दे कि सीएम ने यह बात बीजेपी प्रदेश कर्यालय में आयोजित होने वाली वीर बाल दिवस कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि ये बात बिल्कुल सही है जहां विकास का कार्य हुआ,गरीबों की सेवा का कार्य हुआ, हमारे संकल्प की पूर्ति के बदौलत समाज साथ में आया तो कांग्रेस के पेट में दर्द में होने लगती है। उसका प्रमाण है कि जयराम रमेश बोल रहे हैं लेकिन इनके पिछे-पिछे पूरे भाव राहुल गांधी के हैं, कांग्रेस परिवार के हैं। ये शब्द जयराम रमेश के नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आपने देखा किसी कांग्रेस नेता ने तारीफ की बुदेलखंड में पानी आना चाहिए।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर खतरा है। इस परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व का 10 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा। जयराम रमेश ने आगे लिखा इस परियोजना से 23 लाख से अधिक पेड़ काटे जाएंगे जिससे पारिस्थितिकी तंत्र में गड़बड़ी आएगी। उन्होंने ने कहा कि पर्यावरणीय क्षति को कम किए बिना भी इस परियोजना को लागू करने के विकल्प मोजूद थे। इस पोस्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कटाक्ष किया है।
केन- बेतवा लिंक परियोजना का विरोध करना निंदनीय
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बुदेलखंड के विकास की पर्याय केन-बेतवा लिंक परियोजना का कांग्रेस के द्वारा विरोध करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश के X पर पोस्ट से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस विकास विरोधी होने के साथ ही गरीबों के जीवन में बदलाव लाने की भी विरोधी है। जिस प्रकार से जयराम रमेश ने X पर पोस्ट करके विरोध किया है ये बुदेलखंड की जनता का अपमान है।
साथ ही उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की दशा और दिशा जो इस परियोजना के माध्यम से बदलने वाली है वह निश्चीत ही अभूतपूर्व होगा। उन्होंने कहा कि अब बुंदेलखंड सूखा नहीं,हरा भरा बनेगा। शर्मा ने बुंदेलखंड के लोकल कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए पूछा कि क्या आप जयराम रमेश के ट्विट का समर्थन करते हैं? अगर नहीं हैं तो आप इसका जवाब दीजिये।












Click it and Unblock the Notifications