भोपाल देश की एकमात्र ऐसी राजधानी जहां दिन में लोग और रात में टाइगर घूमते है: सीएम मोहन यादव

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पं. खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्दालय सभागृह में आयोजित वानिकी सम्मेलन एवं IFS मीट 2025 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा एवं प्रबंधन के उद्देश्य से प्रारम्भ यह उत्कृष्ट प्रयास निश्चित ही प्रकृति से परिपूर्ण ह्रदयप्रदेश को और अधिक समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा भोपाल देश की एकमात्र ऐसी राजधाानी है जहां कई सड़कों पर तो दिन में लोग चलते है लेकिन रात में टाइगर घूमते है। ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

सीएम मोहन यादव ने कहा हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि सभी महाविद्दालयों और विश्वविद्दालयों में भारत सरकार के मापदंडों के अनुसार बीएससी एग्रीकल्चर को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय वन अधिकारियों के परंपरा में पन्ना जहां वन्य शून्य हो गया उसे भी अबाद करके दिखाया। हमारे पास पन्ना का गौरव है जहां हीरा है।

cm mohan

सीएम ने कहा कि हमारे जंगलों में हाथी की संख्या भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारा जंगल भी 1 हजार 63 वर्ग किलोमीटर समृद्ध हुआ है। 2003 की तुलना में 2021 में जंगल का इलाका बढ़ा है। इस मौके पर सीएम ने रातपानी टाइगर रिजर्व घोषित करने में आई चुनौतियों पर चर्चा करते हुए कहा की ' कागज के खिलौनों को सांप बताकर डराया जा रहा था, लेकिन अब टाइगर के साथ किंग कोबरा की जरुरत है।

उन्होंने निर्देश दिया कि पर्यटन से जुड़े संभावित क्षेत्रों की जानकारी सरकार तक पहुंचाए। इस अवसर पर उन्होंने पीएम मोदी की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि पधानमंत्री मोदी ने कभी भी अपने मूल सिद्धांतों से समझौता नहीं किया है। बता दे कि इस आयोजन में वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव भी मौजूद थे । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 62 अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान देकर वनों की रक्षा कर चुके हैं। श्रीवास्तव ने बताया की हर साल औसतन 30 अधिकारियों पर हमले होते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+