MP News: पटाखा फैक्ट्री घटना स्थल का निरीक्षण करने हरदा पहुंचे CM मोहन यादव, घायलों का भी जाना हालचाल

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के बाद आज हरदा पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों से हादसे के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

इससे पहले, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा जिला अस्पताल पहुंचकर कल पटाखा फैक्ट्री दुर्घटना में घायल मरीजों से मुलाकात की और उनके इलाज के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

CM Mohan Yadav reached Harda to inspect the firecracker factory incident site met the victims

उन्होंने कहा कि कल के पटाखा फैक्ट्री हादसे में घायल हुए नागरिकों से आज जिला अस्पताल, हरदा में मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम पूछी गई। उन्होंने डॉक्टरों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। इस घटना की जांच के लिए टीम गठित की गई है और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दे हरदा, मध्य प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के लगभग 26 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरा कर लिया गया है। नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर ने बताया कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है, और करीब 184 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इस घटना में 217 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें फैक्ट्री के 51 मजदूर भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+