पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से सीएम मोहन यादव ने की मुलाकात,कहा केन बेतवा लिंक परियोजना मध्य प्रदेश की अर्थ

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं फायर ब्रांड के नाम से मशहूर नेत्री उमा भारती से सीएम मोहन यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर उमा भारती ने केन बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था बदलने वाली परियोजना है।

सीएम मोहन यादव ने उमा भारती से मुलाकात करने के बाद X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आदरणीय उमा दीदी, केन बेतवा लिंक परियोजना के लिए आपके आशीर्वचन के प्रत्येक शब्द मुझे लोककल्याण और प्रदेश के विकास की नई ऊर्जा प्रदान करते है। साथ ही मोहन यादव ने इस दौरान उमा भारती के अनुभवों का लाभ लिया और विकास के मुद्दे पर भी मार्गदर्शन लिया।

cm mohan

उमा भारती ने कहा 2017 से लंबित पड़ी थी योजना

फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने इस मौके पर सीएम मोहन यादव से कहा कि यह योजना 2027 से लंबित पड़ी थी, लेकिन इसको लाने कि लिए जो आत्मविश्वास की जरुरत थी मोहन यादव के अंदर था। जिस प्रकार से इन्होंने अधिकारीयों को तैयार किया वो तारीफ के काबिल है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी तो 2015 से ही चाह रहे थे कि यह महत्वकांक्षी परियोजना जल्द से जल्द पूरा हो लेकिन नहीं हो पाया था। यह परियोजना अटल जी का सपना था मोदी जी का सपना था, लेकिन मोहन जी के 1 साल पूरा होने के साथ ही यह सपना सकार हो गया।

उमा भारती ने कहा मैं तो खूद इनसे मिलना चाहती थी इनके घर जाना चाहती थी, लेकिन सीएम खूद आ गए मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा कि यह परियोजना एक समान्य परियोजना नहीं है,ये पूर विश्व के लिए विकास का नया स्वरुप है। यहां बाढ़ भी होती है और सूखा भी होता है तो ये परियोजना इनदोनो का निदान है। इसके माध्यम से बाढ़ग्रस्त इलाकों का पानी सूखा क्षेत्र में भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं इस कार्य के लिए मोहन यादव को धन्यवाद देती हूं कि इनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश की धरती पर इस बड़ी परियोजना का शुभारंभ हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+