मध्य प्रदेश: PM मोदी ने देश को नई ऊर्जा प्रदान की, मन की बात कार्यक्रम को जयपुर एयरपोर्ट पर सुने CM मोहन यादव
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर लिखा कि आज जयपुर एयरपोर्ट पर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के माध्यम से देश को फिर एक नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने देश को नई दिशा दी है। राष्ट्र के नवनिर्माण में रमे लोगों की प्रशंसा कर समस्त भारतवासियों को देश की प्रगति एवं उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत
सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में तीव्रतम गति से आगे बढ़ रहा है। हम सभी आपके मार्गदर्शन में देश को नव शिखर पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मोहन यादव का किया जोरदार स्वागत
बता दें कि मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव रविवार को राजस्थान दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने जयपुर एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने उनका जोरदार स्वागत किया है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की जयंती पर किया नमन












Click it and Unblock the Notifications