मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की जयंती पर किया नमन
Madhya Pradesh News: जयंती पर उन्हें याद किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) पर उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा 1947 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय सैन्य बल को मजबूती प्रदान कर दुश्मनों से मां भारती की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।

देश प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा व सुरक्षा के लिए समर्पित आपका सम्पूर्ण जीवन सभी देश प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा। लोग आपके साहस और शौर्य से हमेशा प्रेरित रहेंगे। और देश को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।उनका पूरा नाम कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा है। वे एक भारतीय सैन्य अधिकारी और राजनयिक थे।
आजाद भारत के फील्ड मार्शल बनने वाले पहले सैन्य अधिकारी थे
करिअप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय सेनाध्यक्ष (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) थे। उन्होंने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पश्चिमी मोर्चे पर भारतीय सेना का नेतृत्व किया था। 1949 में उन्हें भारतीय सेना का सेनाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे आजाद भारत के फील्ड मार्शल बनने वाले पहले सैन्य अधिकारी थे।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन किया












Click it and Unblock the Notifications