राजधानी के सबसे बड़े फ्लाईओवर का CM ने किया उद्घाटन, अब लोगों को जाम से मिलेगी निजात

Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव ने गुरुवार(23 जनवरी) को भोपाल के सबसे बड़े फ्लाई ओवर का उद्घाटन किया है। भोपाल में गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर तक नवनिर्मित जीजी फ्लाईओवर 156 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। यह भोपाल का सबसे बड़ा फ्लाईओवर है। इससे लोगों को जाम के समस्या से निजात मिलेगी और यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। यह फ्लाई ओवर 900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा महापौर मालती राय उपस्थित थे।

इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा राजधानी के सबसे बड़े फ्लाईओवर से न केवल नागरिकों का आवागमन सुगम होगा, बल्कि समय की भी बहुत बचत होगी। प्रदेशभर में हो रहे विस्तार से निश्चित ही विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प की सिद्धि के प्रयासों को नव गति मिलेगी। प्रदेश का हर क्षेत्र विकसित हो, नागरिकों का जीवन सरल और सुखद हो, यही हमारा संकल्प है और प्रदेश की सरकार निरंतर इसी दिशा में काम कर रही है।

Mohan Yadav

"डॉ भीमराव अम्बेडकर ब्रिज" करने की घोषणा
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बाबा साहब अम्बेडकर के प्रति हमारी अपार श्रद्धा है। इसलिए इस ब्रिज का नाम भी "डॉ भीमराव अम्बेडकर ब्रिज" करने की घोषणा करता हूं। बता दे कि इस ब्रिज के बनने से जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। साथ ही समय की भी बचत होगी। पहले जाम लगने की वजह से लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। इस ब्रिज से प्रतिदिन 6 हजार गाड़ियां गुजर जाएंगी यानी अब प्रतिदिन 60 प्रतिशत ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगा।

सीएम मोहन यादव ने इस दौरान खुली जीप में रोड शो किया। उनके रोड शो के दौरान भाड़ी संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान वो काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि ये केवल जनसैलाब नहीं है बल्कि ये जनविश्वास है। सीएम ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर खुशी जाहिर करते हुए लिखा आज गोटेगांव, नरसिंहपुर में आयोजित रोड शो में देवतुल्य जनता ने जो अपार स्नेह एवं आत्मीयता की वर्षा की, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+