'31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस' का सीएम मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Madhya Pradesh News: भोपाल में विज्ञान एवं प्रौधोगिकी विभाग द्वारा आयोजित '31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस' का सीएम मोहन यादव ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने वर्चुअली उज्जैन के डोंगला में स्थापित वराहमिहिर खगोलीय वेधशाला की ऑटोमेशन सुविधा का भी लोकार्पण किया।

सीएम मोहन यादव ने कहा ' राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस' बच्चों में जिज्ञासा एवं खोज की भावना को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा वैज्ञानिक सोच को विकसित और विविध क्षेत्रों में नवाचार का उपयोग करने एवं रचनात्मकता को नये आयाम देने के लिए प्रेरित करेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा प्यारे बच्चों आपका नवाचार ही आपकी सफलता का आधार बनेगा। आप सभी 'नये भारत के नये मध्य प्रदेश' की प्रगति की गति और शक्ति हैं।

cm mohan

सीएम ने 31 दिसंबर का जिक्र करते हुए कहा कि 12 बजे रात में कैसे दिन बदल जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी जीव के लिए अगर नया दिन आता है तो या तो वह सुर्योदय से आता है या सुर्यास्त से आता है। हम विज्ञान की बात तो कर रहे है लेकिन घड़ी रात मे 12 बजे मिला रहे हैं। उन्होंने बच्चों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि या तो ये सही है या वो सही है इसका उत्तर आपलोगों के माध्यम से मिलेगा।

'राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस' के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पृथ्वी गोल है इसको जानने समझने के लिए विभिन्न प्रकार के खोज किए गए। लेकिन हमारे यहां तो हिंदी में पहले से ही भूगोल बोल रहे है। भूगोल बोलने से तो पृथ्वी गोल है ऐसे ही पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि सौर मंडल में समूचे ऊर्जा का केंद्र सूर्य है। हमलोग तो पहले से कोई भी कार्यक्रम दीप जलाए बिना करते ही नहीं है। हमलोग तो उसे ही नमन करते हैं। अगर प्रकाश को हटा दिया जाए तो जीवन शुन्य हो जाएगा।

लाल बहादुर शास्त्री का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि शास्त्री जी ने नारा दिया था 'जय जवान जय किसान' क्योंकि उस समय इसकी ही जरुरत थी। अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमे एक और शब्द जोड़ते हुए कहा जय विज्ञान। अटल जी की सरकार ने परमाणु परीक्षण जैसे कार्य को अंजाम तक पहुंचाया और भारत को परमाणु शक्ति वाले देश की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+